पीएम ने असम में IIM, नेशनल डेटा सेंटर का किया उद्घाटन, पूर्वोत्तर में मैनेजमेंट कोर्स को मिलेगा बढ़ावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुवाहाटी स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) का उद्घाटन किया और एक अत्याधुनिक डेटा सेंटर भी शुरू किया, जो पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र की डिजिटल और प्रशासनिक जरूरतों को पूरा करेगा। इस वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से अस्थायी परिसर का लोकार्पण किया गया, जिससे क्षेत्र में मैनेजमेंट कोर्स और उच्च शिक्षा को नई गति मिलने की उम्मीद है।

 

केंद्र सरकार ने गुवाहाटी में यह आईआईएम पिछले वर्ष स्थापित करने की मंजूरी दी थी। यह पूर्वोत्तर का दूसरा आईआईएम और पूरे देश का 22वां है, जबकि इस क्षेत्र का पहला आईआईएम शिलांग में स्थित है। 

पीएम-ईबस योजना के तहत नई इलेक्ट्रिक बसें रवाना

प्रधानमंत्री ने असम के कामरूप जिले के अमीनगांव में स्थापित पूर्वोत्तर क्षेत्र के राष्ट्रीय डेटा केंद्र (NDC) का वर्चुअल उद्घाटन लचित घाट से किया।

8.5 मेगावाट की स्वीकृत क्षमता और प्रति रैक 10 किलोवाट की औसत क्षमता वाला यह अत्याधुनिक डेटा केंद्र विभिन्न सरकारी विभागों के जरूरी अनुप्रयोगों को होस्ट करेगा और अन्य एनडीसी के लिए आपदा रिकवरी केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा।

मोदी ने पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत 225 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इनमें से 100 बसें गुवाहाटी के लिए, 50-50 बसें नागपुर और भावनगर के लिए और 25 बसें चंडीगढ़ के लिए हैं।

और पढ़े  फ्रांस में हिंसा-आगजनी के बाद सख्ती: पेरिस के दो इलाकों में नाइट कर्फ्यू, पाबंदियां कब तक, सरकार का रुख क्या?
  • Related Posts

    भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री,आज PM मोदी और डोनाल्ड टस्क की अहम बैठक

    भारत और पोलैंड के रिश्तों को नई दिशा देने के लिए आज, 22 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक होगी। टस्क…

    मुख्यमंत्री मान का कटा 50 हजार का चालान: ‘पेरिस से लौटने पर किया गया अपमान’

    आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार पंजाबियत को नीचा दिखाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती…