PM Modi: आज PM मोदी का बंगाल व असम दौरा, देंगे करोड़ों की सौगात, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

 

राजनीतिक सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल और असम का दौरा शुरू करेंगे। इस दौरान वे दोनों राज्यों को करोड़ों की सौगात देंगे। शनिवार दोपहर बाद वे बंगाल से असम के लिए रवाना होंगे। दोनों ही राज्यों में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव हैं। प्रधानमंत्री का यह दौरा दोनों राज्यों के लिए खास माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह करीब 11:15 बजे पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के राणाघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री लगभग 3,200 करोड़ रुपये की लागत वाली दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

 

नादिया में करेंगे फोर-लेन का उद्घाटन
वह नादिया जिले में एनएच-34 के बराजागुली-कृष्णनगर सेक्शन के 66.7 किलोमीटर लंबे फोर-लेन कार्य का भी उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह उत्तर 24 परगना जिले में एनएच-34 के बरासात–बराजागुली सेक्शन के 17.6 किलोमीटर लंबे फोर-लेन कार्य की आधारशिला भी रखेंगे। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहेंगे। पश्चिम बंगाल के लिए ये दोनों प्रोजेक्ट काफी अहम हैं। इनके शुरू होने से कोलकाता और सिलीगुड़ी के बीच रोड लिंक मजबूत हो सकेगा और सफर का समय करीब दो घंटे कम हो सकेगा।

बिहार जीत के बाद पहली रैली
बिहार में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली बंगाल यात्रा है। प्रधानमंत्री को पूरा भरोसा है कि बंगाल में भी राजनीतिक बदलाव होगा। प्रधानमंत्री की रैली ताहेरपुर इलाके में आयोजित होगी। यहां मतुआ समुदाय और शरणार्थी आबादी की संख्या काफी अधिक है। यहां से चुनाव प्रचार शुरू करना केवल एक संयोग नहीं है। नादिया जिले का राणाघाट और उत्तर 24 परगना का ठाकुरनगर मतुआ समुदाय के प्रमुख केंद्र माने जाते हैं। भाजपा इस वर्ग के मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री एक रैली से कई जिलों को साधने का प्रयास करेंगे।

और पढ़े  विपक्ष के दबाव में बैकफुट पर चुनाव आयोग?: छूटे वोटरों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, जानें प्रक्रिया

असम को 1600 करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय असम यात्रा के दौरान 1600 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात पूर्वोत्तर राज्य को देंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, साथ ही जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। पीएम शनिवार को बंगाल से दोपहर 2.30 बजे गुवाहाटी हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे नए टर्मिनल के बाहर असम के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई की 80 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

नया टर्मिनल भी उन्हीं के नाम पर रखा गया है। प्रधानमंत्री लगभग 4,000 करोड़ रुपये की लागत से बने नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और करीब 15 मिनट तक परिसर का निरीक्षण करेंगे। वे यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का एकीकृत टर्मिनल प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।

  • Related Posts

    पूर्व CM केजरीवाल पर केस: आप विधायकों और नेताओं के नाम भी, दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने इसलिए कराई FIR

    दिल्ली पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं और विधायकों के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की शिकायत पर FIR दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया…

    विपक्ष का आज सुप्रीमकोर्ट तक मार्च, 6 मेट्रो स्टेशन बंद,ट्रैफिक एडवायजरी जारी, पुलिस कितनी तैयार?

    चुनाव आयोग में कथित अनियमितता को लेकर विपक्ष लामबंद दिख रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली में आंदोलन हो रहा है। आज विपक्षी दलों…