दिल्ली में ठंड-प्रदूषण का डबल अटैक: घने कोहरे से थमी रफ्तार, IGI एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

 

 

राजधानी में स्थानीय कारकों के कारण अधिक प्रदूषण बढ़ रहा है। हवा की गति धीमी होने के कारण लगातार 5वें दिन भी हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। शनिवार सुबह की शुरुआत धुंध और कोहरे की मोटी परत से हुई। साथ ही स्मॉग की घनी चादर भी दिखाई दी। इस कारण कई इलाकों में दृश्यता भी बेहद कम रही। इससे लोगों को आंखों में जलन व सांस के मरीजों को परेशानी हुई।दृश्यता बेहद कम होने से सड़कों और हवाई यातायात पर असर पड़ा है। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के अनुसार, शनिवार सुबह राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 376 दर्ज किया गया है। यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार दर्ज किया गया है।

 

 

दिल्ली के कई इलाकों में 400 पार एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह सात बजे को आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली के अलीपुर में एक्यूआई 362, आनंद विहार में एक्यूआई 428, अशोक विहार में 412, आया नगर में 298, बवाना में 365, बुराड़ी में 381, चांदनी चौक इलाके में 410 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

 

वहीं, डीटीयू में 411, द्वारका सेक्टर 8 इलाके में 409, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 इलाके में 321, आईटीओ में 433, जहांगीरपुरी में 425, लोधी रोड 336, मुंडका 416, नजफगढ़ में 301, पंजाबी बाग में 415, रोहिणी 415, विवेक विहार 430, सोनिया विहार 392, आरकेपुरम 405, वजीरपुर में 420 दर्ज किया गया है।

और पढ़े  दिल्ली में आग का तांडव: 2 फैक्टरियां जलकर हुई राख, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

घना कोहरा, सड़कों और हवाई यातायात पर असर
दिल्ली में शनिवार को सुबह के समय घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। जबकि 21 व 22 दिसंबर को कोहरे का यलो अलर्ट है। कोहरे से अभी चार दिन राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सुबह व रात के समय नमी का स्तर अधिक होने के कारण कोहरा देखने को मिल रहा है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। दृश्यता भी काफी घट गई। जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही हवाई यातायात पर भी इसका काफी असर देखने को मिल रहा है।

आईजीआई एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर लो विजिबिलिटी संबंधी प्रक्रियाएं वर्तमान में चल रही हैं। सभी उड़ानें सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए अपनी संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

  • Related Posts

    पूर्व CM केजरीवाल पर केस: आप विधायकों और नेताओं के नाम भी, दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने इसलिए कराई FIR

    दिल्ली पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं और विधायकों के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की शिकायत पर FIR दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया…

    विपक्ष का आज सुप्रीमकोर्ट तक मार्च, 6 मेट्रो स्टेशन बंद,ट्रैफिक एडवायजरी जारी, पुलिस कितनी तैयार?

    चुनाव आयोग में कथित अनियमितता को लेकर विपक्ष लामबंद दिख रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली में आंदोलन हो रहा है। आज विपक्षी दलों…