भारत-यूरोपीय संघ के बीच ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ का एलान, PM ने बताया गेम चेंजर

वैश्विक अनिश्चितता के बीच आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर सहमति

वैश्विक अनिश्चितता और आपूर्ति शृंखला में बाधाओं के बीच भारत और यूरोपीय संघ (ने आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई है। दोनों पक्षों ने कहा कि भारत-ईयू के बीच घनिष्ठ आर्थिक संबंध विकास, रोजगार सृजन, हरित संक्रमण, औद्योगिक विकास और टिकाऊ व भरोसेमंद सप्लाई चेन के लिए पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं।

दोनों पक्षों के नेताओं ने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के पूर्ण क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही उन्होंने अपनी-अपनी टीमों को निवेश संरक्षण समझौते (IPA) और भौगोलिक संकेतक (GI) समझौते पर बातचीत जल्द से जल्द पूरी करने का निर्देश दिया। भारत और यूरोपीय संघ ने द्विपक्षीय निवेश को बढ़ाने और चयनित वैल्यू चेन को मजबूत करने के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने पर भी सहमति जताई। इसके तहत ‘ब्लू वैलीज’ जैसे क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने की योजना है। दोनों पक्षों ने तीसरे देशों में संयुक्त निवेश बढ़ाने और त्रिपक्षीय सहयोग को मजबूत करने का भी संकल्प लिया। इसमें विकास सहायता के क्षेत्र में भारत और यूरोपीय संघ के अनुभव का उपयोग किया जाएगा, जिसमें यूरोपीय संघ की ग्लोबल गेटवे रणनीति भी शामिल है।

दोनों पक्षों के बीच व्यापार और सुरक्षा को मिलेगा नया अध्याय

भारत और यूरोपीय संघ (EU) ने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर बातचीत के सफल समापन की घोषणा करने वाला दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके साथ ही दोनों पक्षों ने सुरक्षा व रक्षा साझेदारी समझौते और लोगों की आवाजाही के लिए व्यापक ढांचे से जुड़े समझौते पर भी हस्ताक्षर किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे भारत का अब तक का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता बताते हुए कहा कि यह केवल व्यापारिक करार नहीं, बल्कि साझा समृद्धि का नया खाका है। उन्होंने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच यह समझौता दोनों पक्षों के लिए बड़े अवसर लेकर आएगा।

और पढ़े  राजस्थान- मौसम ने बदली करवट: मानसून की विदाई शुरू, अब बढ़ेगी गर्मी, दक्षिण-पूर्व में बारिश का आखिरी दौर

यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों ने भी इस समझौते को ऐतिहासिक बताया। ईयू के नेता एंटोनियो कोस्टा ने कहा कि यह दिन ऐतिहासिक है और इससे व्यापार, सुरक्षा तथा लोगों के आपसी संबंधों में नया अध्याय खुल रहा है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से दो अरब लोगों का साझा बाजार तैयार हो रहा है।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भारत-ईयू एफटीए को ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ बताते हुए कहा कि यह समझौता दोनों पक्षों में लाखों नौकरियों के अवसर पैदा करेगा।

समझौते पर पीएम मोदी क्या बोले?

भारत-यूरोपीय संघ के बीच ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ का एलान, PM ने बताया गेम चेंजर
करीब दो दशक के लंबे इंतजार और बातचीत के बाद, भारत और यूरोपीय संघ (ईये) ने आखिरकार ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप दे दिया है। इसे व्यापार जगत की सबसे बड़ी संधियों में से एक माना जा रहा है, जो सीधे तौर पर भारतीय ऑटो बाजार और उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। इस समझौते के तहत यूरोपीय कारों पर लगने वाले भारी-भरकम टैक्स में बड़ी कटौती की गई है, जिससे भारत में लग्जरी गाड़ियों की कीमतें कम होने का रास्ता साफ हो गया है। इस समझौते की अहमियत बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे “मदर ऑफ ऑल डील्स” (अब तक का सबसे ऐतिहासिक समझौता) करार दिया है।
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…