दर्दनाक सड़क हादसा: हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, 4 की मौत

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर मंगलवार को एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना उधमपुर जिले के शारदा माता के पास हुई, जहां एक बस और एक मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बस उधमपुर की ओर जा रही थी और कथित तौर पर तेज रफ्तार में थी।

हादसे की गंभीरता के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसमें बस सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीक अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वही बस सड़क किनारे खड़े महिंद्रा लोड कैरियर की मरम्मत कर रहे दो मैकेनिकों को भी टक्कर मार दी। दोनों मैकेनिकों को भी गंभीर चोटें आईं और वे घटनास्थल पर ही दम तोड़ गए।

सीआरपीएफ के दूसरे कमांडर करतर सिंह 137 बटालियन ने बताया श्रीनगर की ओर मीलस्टोन 68 के पास एक दुर्घटना हुई है। बस एक पिकअप से टकराई जिसमें चार लोग और 52 बटालियन का एक सीआरपीएफ जवान की मौत हुई। अभी तक मृतकों की पहचान आधिकारिक रूप से जारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

और पढ़े  आईआईटी खड़गपुर के दीक्षांत समारोह में PM मोदी, बोले- देश की उपलब्धियों में संस्थान की बहुत बड़ी भूमिका
  • Related Posts

    गृह मंत्री शाह के अरुणाचल दौरे का आखिरी दिन: सहकारी विकास का विजन करेंगे जारी, एनडीआरएफ परिसर की देंगे सौगात

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को राज्य के अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन अरुणाचल प्रदेश में एक सहकारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स…

    BJP के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन: दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस, राहुल नार्वेकर ने जताया दुख

    महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन हो गया। वह 72 साल के थे। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। महाराष्ट्र…