दर्दनाक हादसा: रुड़की- गंगा स्नान के लिए आ रहे दो दोस्तों की कार हाईवे पर ट्रॉली में जा घुसी, दोनों की मौत

 

 

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर देर रात दर्दनाक हादसे ने दो दोस्तों की जिंदगी लील ली। गाजियाबाद से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आ रहे युवकों की कार आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी, इस दौरान दोनाें दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।  जानकारी  के अनुसार, हादसा रात करीब डेढ़ बजे का है। नारसन बॉर्डर से मंगलौर के बीच कार जैसे ही मंडावली के पास पहुंची तो आगे चल ही ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे युवकाें को बाहर निकाला। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को अस्पताल पहुंचा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

गाजियाबाद और मोदीपुरम के रहने वाले थे युवक

मृतकों की पहचान हर्ष डागर(18) पुत्र अरुण कुमार निवासी हापुड़ गाजियाबाद और शुभम गोयल(27) पुत्र राजेंद्र गोयल निवासी गुरुद्वारा रोड नई कॉलोनी शिवनगर मोदीपुरम के रूप में हुई। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
और पढ़े  देहरादून: सहस्रधारा में हादसा, सड़क से 50 मी नीचे गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…