आदि कैलाश यात्रा: महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालु आदि कैलाश हुए रवाना,भीमताल से हुई रवानगी

 

भगवान शिव के जयकारों के साथ बुधवार को भीमताल के टीआरसी से 20 श्रद्धालु आदि कैलाश यात्रा के लिए रवाना हुए। यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से सात महिलाएं और 13 पुरुष शामिल है। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से आयोजित यात्रा का शुभारंभ केएमवीएन के प्रबंधक विनीत तोमर ने श्रद्धालुओं को फूल-मालाओं के साथ स्वागत करने के बाद पिथौरागढ़ के लिए रवाना किया।

बुधवार की शाम श्रद्धालु पिथौरागढ़ पहुंचेंगे और बृहस्पतिवार को धारचूला के लिए रवाना होंगे। मुंबई से यात्रा में शामिल रूपा ने बताया कि पहली बार आदि कैलाश की यात्रा में शामिल होने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव के दर्शन करने का उनका मन था और भोलेनाथ ने उनकी मनोकामना पूरी की है। औरंगाबाद की कामिनी दक्षिणी ने बताया कि पहली बार आदि कैलाश यात्रा में जाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ के दरबार में जाने को लेकर बेहद उत्सुक हूं। भीमताल भी बहुत सुंदर जगह है यहा आकर भी अच्छा लगा। देहरादून की स्वराज यादव ने बताया कि वह तीन बार पहले भी आदि कैलाश यात्रा कर चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बार भी भगवान शिव की कृपा से एक बार फिर से यात्रा में जाने का मौका मिला है।

उन्होंने कहा कि केएमवीएन की ओर से अच्छी यात्रा कराई जाती है। केएमवीएन के प्रबंधक विनीत तोमर ने बताया कि यात्रा में 20 श्रद्धालु शामिल है। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले 12 बैच रहेंगे और अभी तक 119 श्रद्धालुओं की बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु पहाड़ के तीर्थस्थलों के साथ पर्यटन स्थलों के भी दर्शन कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि केएमवीएन की ओर से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा दी जाएगी। 
और पढ़े  नैनीताल- वीकेंड का जाम: कई किलोमीटर लंबी कतार, ट्रैफिक प्लान फेल, यातायात व्यवस्था चरमराई
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…