News: रामनवमी के दिन ‘प्रकट’ हुए हनुमान, खेत में खोदाई के दौरान मिली प्रतिमा, ग्रामीण बोले- चमत्कार

 

बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के गांव रूपापुर बढ़ेपुरा में किसान मोतीराम गंगवार के खेत में रविवार को खोदाई के दौरान हनुमान जी की प्रतिमा मिली। इसकी जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ दर्शन करने पहुंची। प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर चढ़ावा शुरू कर दिया। लगातार बढ़ती भीड़ की खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को हटाया।

 

किसान मोतीराम ने बताया कि वह लंबे समय से बालाजी महाराज की सेवा करते आ रहे हैं। वर्षों से बालाजी महाराज उनके सपने में आते थे। कहते हैं कि मैं तेरे साथ रहूंगा। मैं गांव में ही हूं… तेरे खेत में हूं। तू मेरा विशाल मंदिर बनवा दे। इस पर किसान ने रामनवमी के मौके पर गांव के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में ही बाला जी महाराज के मंदिर की नींव रखी ही थी।

चार फीट की है हनुमान प्रतिमा 
ग्रामीणों के अनुसार इसी दौरान मोतीराम का शरीर ऐंठने लगा और वह तेजी से अपनी खेत की ओर दौड़ने लगे। तमाम ग्रामीण भी उनके पीछे-पीछे पहुंच गए। मोतीराम ने अपने खेत में खोदाई शुरू कर दी। कुछ ही देर में हनुमान प्रतिमा नजर आने लगी। ग्रामीणों ने प्रतिमा को बाहर निकाला, जो करीब चार फीट की है। रामनवमी पर हनुमान जी की प्रतिमा मिलने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई।

 

प्रतिमा को देखने के लिए वहां भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचने लगे। रामनवमी पर खेत से हनुमान जी की प्रतिमा निकलने पर ग्रामीण इसे चमत्कार मानने लगे और पूजा अर्चना शुरू कर दी। तमाम लोगों ने पैसे चढ़ाना शुरू कर दिया। तीन घंटे बाद हनुमान जी की प्रतिमा को खेत से उठाकर शिवमंदिर परिसर में स्थापित करवा दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक वहां बालाजी मंदिर का निर्माण करवाया जाएगा।

और पढ़े  अयोध्या- आरक्षण बचाओ, आरक्षण बढ़ाओ अभियान के तहत 26 अक्टूबर से निकलेगी पदयात्रा

 

 

 

  • Related Posts

    प्रदेश में कल से सक्रिय होने जा रहा है नया विक्षोभ, हवाओं के साथ इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    राज्य में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटे बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज झोंकेदार हवाओं…

    नीला ड्रम केस: सौरभ के टुकड़े करने वाली पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी को आज मिलेगी सजा

    ब्रह्मपुरी में सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को बुधवार को उनके गुनाह की सजा मिलेगी। तीन मार्च 2025 की रात दोनों…