असम में नए मंत्रिमंडल का शपथग्रहण मंगलवार (12 मई) को हुआ। भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा ने लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ चार और नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। जिन नेताओं ने शपथग्रहण में हिस्सा लिया, उनमें भाजपा की सहयोगी पार्टी- बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (बीपीएफ) और असम गण परिषद (एजीपी) के नेता भी शामिल रहे। इसके अलावा हिमंत कैबिनेट में एक छह बार की महिला विधायक को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।
उन्होंने असम सरकार में वित्त के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री के रूप में कार्य किया है।
वित्तीय और कानूनी विवरण: उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल घोषित संपत्ति लगभग 3.55 करोड़ रुपये है, जिसमें 1.21 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 2.34 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। उनके ऊपर कोई भी कर्ज या देनदारी नहीं है। वहीं, उनका कानूनी रिकॉर्ड बिल्कुल साफ है और उन पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।






