नौतपा बेअसर: लू से मिली राहत, अगले 2-3 दिनों में केरल पहुंचेगा मानसून, UP-राजस्थान में धूल भरी आंधी

Spread the love

क्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो से तीन दिनों में केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर जाएगा। अमूमन मानसून के केरल पहुंचने की सामान्य तारीख एक जून होती है, लेकिन इस बार अल नीनो के प्रभाव से इसमें देरी हुई है। हालांकि, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में मानसून पूर्व बारिश की शुरुआत हो चुकी है।

 

दो-तीन दिन से बेअसर नौतपा
पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत में नौतपा दो-तीन दिन से बेअसर हो गया है। फिलहाल लू की संभावना भी नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं के लिए हालात पूरी तरह अनुकूल हैं। ये हवाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं, जिससे दक्षिण भारत के राज्यों केरलम, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें शुरू होने की उम्मीद है।

आमतौर पर 15 जुलाई तक मानसून पूरे भारत में फैल जाता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो-तीन दिन में मानसून दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों में भी आगे बढ़ सकता है।
दिल्ली-यूपी में पांच तक बारिश, चलेंगी तेज हवाएं
उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। बुधवार से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 6 जून को जम्मू-कश्मीर में छिटपुट से उत्तराखंड तक गरज व चमक के साथ बारिश होने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी व पूर्वी यूपी में 5 जून तक छिटपुट बारिश, ओलावृष्टि व 70 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। दिल्ली में सामान्य से 3.7 डिग्री नीचे तापमान बना है। अधिकतम पारा सोमवार को 36.3 डिग्री रहा।अहमदाबाद में अचानक बदला मौसम
इस बीच, गुजरात के अहमदाबाद में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है, जिससे शहर के कई हिस्सों में तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ हल्की बारिश हुई। इस अचानक आए बदलाव और आंधी-पानी से शहर का तापमान गिर गया है, जिससे स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है।

और पढ़े  इस नेक काम से प्रभावित हूं: सुखबीर बादल पर हुए हमले के बाद हरसिमरत ने प्रधानमंत्री का जताया आभार, जांच पर क्या बोलीं?

Spread the love
  • Related Posts

    Market Update: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 278 अंक टूटा, निफ्टी 77450 पर पहुंचा

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 278.32 अंक गिरकर 77,450.64 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी में भी 57.65 अंक…


    Spread the love

    BJP की नई टीम: अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया प्रमुख, पार्टी ने 11 साल बाद किया बदलाव

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का एलान कर दिया। संगठन में हुए इस फेरबदल में डिजिटल…


    Spread the love