शर्मनाक- 50 लाख के बीमा के लिए बहन की ली थी जान, 9 साल से फरार आरोपी भाई गिरफ्तार, इन लोगों ने भी दिया था साथ

Spread the love

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक महिला की हत्या कर 50 लाख रुपये की बीमा राशि और संपत्ति को हड़पने की साजिश में शामिल आरोपी 46 वर्षीय चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी करीब नौ साल से फरार चल रहा था। उसे बिहार के लखीसराय से 29 मई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मामले का एक अन्य आरोपी 2018 में मर चुका है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि 2018 में उसे बुराड़ी थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में अदालत ने भगोड़ा बदमाश घोषित किया था। चंदन कुमार, उसके भाई कुंदन कुमार और इनके बहनोई कमल कुमार पर अगस्त 2017 में 43 वर्षीय अनीता देवी की हत्या में शामिल होने का आरोप है। अनीता देवी आरोपी कमल कुमार की बहन थीं। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अनीता देवी की हत्या 50 लाख रुपये की जीवन बीमा पॉलिसी और बुराड़ी के अजीत विहार स्थित एक मकान पर कब्जा करने के लिए साजिश के तहत की थी। मृतका ने अपनी बीमा पॉलिसी में भाई कमल कुमार को नामित किया था और अपनी वसीयत भी उसके बेटे के पक्ष में की थी।

पुलिस उपायुक्त यादव ने बताया कि 22 अगस्त 2017 को बुराड़ी थाना पुलिस को अजीत विहार स्थित एक मकान में हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने अनीता देवी को खून से लथपथ अवस्था में पाया। उनका गला रेता गया था। जांच के दौरान शुरू में कमल कुमार ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते हुए हत्या का आरोप मृतका के पति गिरधारी लाल पर लगाया था। हालांकि जांच में ऐसे साक्ष्य मिले जिनसे पता चला कि कमल कुमार ने अपने साले चंदन और कुंदन के साथ मिलकर बहन की हत्या की साजिश रची थी और उसके पति को झूठा फंसाने की कोशिश की थी।

कमल कर्ज में डूबा हुआ था 
आजादपुर मंडी के पास एक क्लीनिक चलाने वाला कमल कुमार भारी कर्ज में था। उसने बीमा राशि और संपत्ति हासिल करने के उद्देश्य से हत्या की साजिश रची थी। जांच में पता चला था कि वारदात में इस्तेमाल चाकू हत्या से पहले आजादपुर मंडी क्षेत्र से खरीदा था। 2017 में कमल कुमार को गिरफ्तार किया था, जबकि चंदन और कुंदन घटना के बाद फरार हो गए थे। कुंदन की मौत हो चुकी है।

और पढ़े  एअर इंडिया-171 विमान हादसे की जांच में नए सिम्युलेटर टेस्ट की मांग, पायलट संगठन ने AAIB को लिखा पत्र

Spread the love
  • Related Posts

    नोटिफिकेशन जारी-: अब बिना प्रिस्क्रिप्शन नहीं मिलेगा कोई भी सिरप, डॉक्टर की पर्ची जरूरी,सरकार ने कफ सिरप बिक्री नियम सख्त किए

    Spread the love

    Spread the loveपिछले साल अक्तूबर में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और राजस्थान में कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत की खबरों ने लोगों को काफी डरा दिया था। दवा के…


    Spread the love

    भारत में लगी टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, 21 जून को NEET री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the love   केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने का फैसला किया है। नीट 2026 की पुनर्परीक्षा के चलते सरकार ने यह कदम…


    Spread the love