UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

त्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों में से 2,297 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। चयन प्रक्रिया में कुल 814 पदों पर भर्ती होनी है।

लोक सेवा आयोग के सचिव गिरिजेश त्यागी के अनुसार मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 मार्च से एक अप्रैल 2026 तक प्रयागराज और लखनऊ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराया गया था। कुल 28 प्रकार के पदों के लिए 814 रिक्तियां घोषित की गई थीं। इनमें से एक प्रकार के पद की दो रिक्तियों पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होना है। इन दो पदों का परिणाम अंतिम चयन परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा। शेष 812 पदों पर लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाना है। आयोग ने इन 812 पदों के सापेक्ष 2,297 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है।

न्यायालय के निर्णय के अधीन रहेगा परिणाम

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का परिणाम इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल रिट याचिका संख्या-4253/2026, अर्चित शिवम मिश्रा बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। इसी तरह उत्तर प्रदेश के बाहर की महिला अभ्यर्थियों का परिणाम प्रदेश सरकार द्वारा दाखिल विशेष अपील संख्या-475 (डी)/2019 में हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।

अंतिम परिणाम के बाद मिलेंगे अंक और कट ऑफ

आयोग के सचिव गिरिजेश त्यागी ने कहा है कि परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कट ऑफ अंक आदि की जानकारी अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध कराई जाएगी।

और पढ़े  योगी कैबिनेट: चुनावों से पहले हर वर्ग को खुश करने की कोशिश, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन, अग्निवीरों को आरक्षण
  • Related Posts

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…