महिला के इरादे ना भांप सका युवक: एप पर दोस्ती, मेट्रो स्टेशन पर बुलाकर ले गई घर, फिर …

छावला थाना पुलिस ने एप के जरिए दोस्ती कर पीड़ित को बुलाकर उगाही करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग में शामिल तीन महिलाओं समेत सरगना मनदीप को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 70 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपियों में से एक महिला ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर पीड़ित को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी और नकदी व यूपीआई के जरिए 2.15 लाख रुपये की उगाही कर ली।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि मथुरा निवासी चंद्रभान सिंह ने 14 सितंबर को छावला थाने में शिकायत की। क्वैक एप के जरिए उसकी एक महिला से दोस्ती हुई। महिला उसे ढांसा मेट्रो स्टेशन बुलाकर नजफगढ़ स्थित एक घर ले गई। वहां दो महिला और एक पुरुष पहुंचे।

एक महिला ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी। फिर 22 हजार नकदी और कई यूपीआई ट्रांजैक्शन के जरिए 2.15 लाख रुपये ले लिए। थाना प्रभारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बैंक खातों की जांच कर आरोपियों की पहचान की।

पुलिस ने सरगना गन्नौर सोनीपत निवासी मनदीप, गाजियाबाद निवासी प्रीति, नजफगढ़ निवासी कमलेश और रितु को गिरफ्तार किया। मनदीप और कमलेश पर हरियाणा और दिल्ली में अन्य मामले दर्ज हैं। रितु ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर धमकाया था। पुलिस ने अलग-अलग बैंक खातों को होल्ड पर डाल दिया है।

और पढ़े  ब्रिक्स समिट- संयुक्त राष्ट्र ने पीएम मोदी के यूएनएससी सुधार के आह्वान का किया समर्थन, क्या कहा?
  • Related Posts

    डूसू चुनाव पर दिल्ली HC सख्त: ‘अब बहुत हो चुका’, गुंडागर्दी नहीं रुकी तो चुनाव रद्द करने की चेतावनी

    दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव प्रक्रिया के दौरान कथित गुंडागर्दी और अदालती आदेशों के उल्लंघन की घटनाओं पर गुरुवार को कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने चेतावनी दी…

    आज PM मोदी का जन्मदिन:- उपराष्ट्रपति-गृह मंत्री समेत तमाम लोगों ने दी बधाई,भारत में उत्सव जैसा माहौल

    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से लेकर मौजूदा राजनीतिक कर्मभूमि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक उत्सव जैसा माहौल है। उनके समर्थकों के अलावा देश के…