महापर्व छठ: दिल्ली की आईडी वालों को ही इस घाट पर जगह, नहर किनारे अपनी व्यवस्था में जुटे हजारों पूर्वांचली

आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर न्यू अशोक नगर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं लेकिन इस बार पूजा की व्यवस्था को लेकर इलाके में दो तरह की तस्वीर देखने को मिल रही है। एक ओर अशोक नगर नहर किनारे पक्के घाटों पर पूजा करने के लिए टोकन व्यवस्था लागू की गई है।

वहीं दूसरी ओर बाकी परिवारों को अपने स्तर पर नहर किनारे घाट बनाने पड़ रहे हैं। कई श्रद्धालु पानी में उतरकर खुद ही घाट बनाने में जुटे हैं। बता दें कि पक्के घाटों पर 300 परिवारों के लिए ही जगह उपलब्ध है।
निवासियों ने बताया कि टोकन लेने के लिए दिल्ली के पते वाला वैध पहचान पत्र दिखाना जरूरी है। जिन लोगों के पास दिल्ली के पते वाला आधार कार्ड या अन्य मान्य पहचान पत्र नहीं है, वे टोकन नहीं ले पा रहे हैं। साथ ही टोकन व्यवस्था में एक परिवार को केवल एक टोकन दिया जा रहा है। इससे संयुक्त परिवारों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ही घर में तीन भाइयों के परिवार रहते हैं। ऐसे में एक टोकन के आधार पर इतने लोगों का छोटे से घाट पर पूजा करना मुश्किल है। पक्के घाटों पर छोटे-छोटे कॉलम बनाए गए हैं, जिनमें अधिक लोगों के एक साथ पूजा करने की पर्याप्त जगह नहीं है।

जनता ने खोली तैयारियों की पोल…
हमें खुद पानी में उतरकर नहर की सफाई करनी पड़ रही है। नहर के बीच में पानी काफी ज्यादा गहरा है, अगर हमें तैरना नहीं आता तो हमें पैसे देकर किसी और से पानी में बांस के डंडे लगवाने पड़ते हैं।
-अवधेश

पूजा के लिए हम अभी से ही घाट तैयार कर रहे। सबसे मुश्किल काम गहराई नाप कर बांस के डंडे लगाना है, ताकि पूजा के दौरान कोई भी परिवारजन पानी में ज्यादा आगे तक न चला जाए।
-बिट्टू

और पढ़े  संक्रमण का खतरा: अस्पतालों के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बैक्टीरिया रोकने में नाकाम, पानी में मिले 728 प्रदूषक

नहर किनारे पक्के घाट की तरह जमीन एक बराबर नहीं हैं, जिस कारण सबसे जरूरी काम जमीन को बराबर करना है ताकि बिना किसी परेशानी यहां पर पूजा की जा सके।
-अर्जुन

हम संयुक्त परिवार में रहते हैं। हमारे परिवार में 20 लोग हैं और पूरे परिवार के लिए सिर्फ एक ही टोकन दिया गया है। एक कॉलम में ही हम सब लोगों को पूजा करनी पड़ेगी।

-प्रभावती

वोट के लिए यह लोग हमारे आगे-पीछे घूमते हैं लेकिन अब हमारी मदद के समय पर मुंह फेर लिया है। चाहे जो भी हम छठ का त्योहार मनाएंगे। अगर यह लोग हमारे लिए घाट नहीं बनाएंगे तो हम खुद ही अपने लिए घाट बना लेंगे।
-नेहा

  • Related Posts

    सांसों पर संकट: प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली, जहरीली हुई हवा, अभी राहत के आसार नहीं, जानें कहां कितना एक्यूआई

    राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।  केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रविवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता…

    मौसम: पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, दिल्ली समेत पंजाब और हरियाणा में आज बारिश के आसार; अगले 72 घंटे अहम

    पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को पश्चिमी हिमालयी पहाड़ियों पर बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इससे उत्तर-पश्चिम भारत में…