नैनीताल:  एसएसपी नैनीताल ने किया बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 2 युवक गिरफ्तार,9 बाइकें भी बरामद

Spread the love

 

कोतवाली मल्लीताल में पूर्व में हुए वाहन चोरियो के सम्बन्ध में वादीगण (1) भूपेन्द्र सिह अधिकारी निवासी रूकुट कम्पाउण्ड मल्लीताल नैनीताल (2) फैजान पुत्र अब्दुल निवासी जुबली हॉल थाना मल्लीताल जनपद नैनीताल (3) दीपांशु पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी जसपुर थाना जसपुर ऊधम सिह नगर हाल निवासी गवर्मेन्ट पॉलीटेक्निक नैनीताल (4) मुकेश पाण्डेय पुत्र गिरीश चन्द्र पाण्डेय निवासी खुर्पाताल कोतवाली मल्लीताल जनपद नैनीताल की लिखित तहरीरो के आधार पर कोतवाली मल्लीताल पर एफ0आई0आर0न0-17/2025, एफ0आई0आर0न0-19/2025, एफ0आई0आर0न0-26/2025 व 27/2025 धारा 303(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किये गये थे।

श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उपरोक्त मामलो के शीघ्र सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक अपराध एवमं यातायात नैनीताल डॉ० जगदीश चन्द्र को विशेष टीम गठित कर अभियोग से सम्बन्धित वाहनो की बरामदगी एवं अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम मे क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल श्री प्रमोद साह व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल श्री हेम चन्द्र पन्त के पर्यवेक्षण में वरिष्ठ उप-निरीक्षक श्री दीपक बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा मल्लीताल क्षेत्र में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया जिसमें कुछ संदिग्ध लोग चोरी के वाहनो को ले जाते हुए दिख रहे थे, जिसके पश्चात संदिग्धो की शिनाख्त व माल मुकदमाती की बरामदगी हेतु गठित टीम द्वारा क्षेत्र में मुखबिर मामूर कर पतारती सुरागरसी कर दिनांक 25/05/2025 को मुखबिर की सूचना पर मंगोली क्षेत्र से 02 (दो) अभियुक्तो को थाना क्षेत्र के रूकुट कम्पाउण्ड से माह अप्रैल में चोरी हुई अपाचे मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनो अभियुक्तो से सख्ती से अन्य चोरी हुई मोटर साईकिलो के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर इनके द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत के अतिरिक्त हल्द्वानी बाजपुर रामनगर आदि क्षेत्रो से भी मोटर साईकिले चोरी करने की बात स्वीकारी तथा उन चोरी की 08 मोटर साईकिलो को मंगोली क्षेत्र में ही नलनी के पास जंगल में छिपाई होने की बात कहते हुए बरामद करने की बात कही जिसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा पकडे गये अभियुक्तो की निशानदेही पर नलनी के पास सडक से करीब 100 मीटर अन्दर जंगल से चोरी की 08 अन्य मोटर साईकिले बरामदगी की गयी। अभियुक्तगणो द्वारा उक्त मोटरसाइकिलों को मल्लीताल, हल्द्वानी रामनगर, बाजपुर आदि क्षेत्रो से चोरी करना बताया।

और पढ़े  उत्तराखंड- बजट सत्र का आज तीसरा दिन, प्रश्नकाल में गरमाएगा सदन, विधेयक होंगे पास, बजट पर होगी चर्चा

बरामदगी-
चोरी की कुल 09 मोटर साईकिले (अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये लगभग)

वाहनो का विवरण-

1- स्पलैण्डर संख्या – UK18R9747
चेसिस नम्बर
MBLHAW239PHL96824
इंजन नम्बर
HA11E8PHL64770

2- स्पलैण्डर संख्या UP26AA6880
चेसिस नम्बर MBLHAR076JHC58904
इंजन नम्बर HA10AGJHC67822

3- स्पलैण्डर संख्या – UK06AX3676
चेसिस नम्बर MBLHAW092KHK06619
इंजन नम्बर
HA10AGKHK10917

4- स्पलेण्डर संख्या- UK18N0127
चेसिस नम्बर MBLHAW118MHA05807
इंजन नम्बर
HALIEVMHA74698

5. अपाचे UK04AK7423
चेसिस नम्बर
MD634BE86P2D01281
इंजन नम्बर
AE8DP2400754

6- अपाचे संख्या -UK01C3369
चेसिस नम्बर MD634CE48K2G00511
इंजन नम्बर CE4GK2900386

7- अपाचे UP25CK6074
चेसिस नम्बर
MD63BE45J2K59168
इंजन नम्बर BE4KJ2257656

8- रायल इनफील्ड बुलेट (क्लासिक)
चेसिस नम्बर
ME3V3KJCOGCD28418
इंजन नम्बर
V3KSCOGC02841

9- रायल इनफील्ड बुलेट (थण्डर वर्ड)
चेसिस नम्बर
XE3V3K5F1PG000938
इंजन नम्बर
V3K5F1PG401856

गिरफ्तार अभियुक्तगण–

1- दीपक सिंह बिष्ट पुत्र हरीश सिंह बिष्ट निवासी ग्राम घूग्धू खाम तहसील व जिला नैनीताल उम्र 24 वर्ष

2- आकाश पुत्र रुप राम सिंह निवासी खुशाल पुर नियर गुरुद्वारा बन्नाखेडा थाना बाजपुर उधमसिंह नगर उम्र 20 वर्ष

पुलिस टीम का विवरण-

01- व०उपनि० दीपक बिष्ट (मल्लीताल)

02- उपनि० विजय कुमार (चौकी प्रभारी मंगोली)

03- का0 876 ना०पु० बृजमोहन (मल्लीताल)

04- का026 ना०पु० वीरेन्द्र गोले (मल्लीताल)

05- का0 505 ना०पु० राजेश कुमार (चौकी मंगोली)

06- का0 07 ना०पु० शाहिद अली (मल्लीताल)

07- का0188 ना०पु० मनीष कुमार (चौकी मंगोली)

08- हे0का0 सुमित चौधरी।

नोट:– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उपरोक्त मामले के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम को 2,500 रु से पुरस्कृत करने के घोषणा की गई है।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love