हल्द्वानी- नाबालिग के गर्भवती होने पर मां ने दर्ज कराया मुकदमा,पॉक्सो एक्ट दर्ज हुआ मुकदमा

 

 

शहर के मुखानी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जब नाबालिग गर्भवती हुई तो मां ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मां ने तहरीर में पुलिस को बताया कि हल्द्वानी में ढाबा चलाने वाले युवक ने उसकी 13 वर्षीय बेटी को कुछ महीने पहले बहला-फुसला लिया और शारीरिक संबंध बनाए। बेटी ने पेट दर्द की बात बताई तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जांच में वह छह माह की गर्भवती बताई गई।

थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि मां की तहरीर पर अल्मोड़ा के शीतलाखेत निवासी ढाबा संचालक राहुल कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

और पढ़े  देहरादून: एमईएस में कर्मचारियों की फर्जी हाजिरी, 18.43 लाख का भुगतान, तीन ठेकों में गड़बड़ी, CBI ने की FIR
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…