नैनीताल- दिखा साल का पहला सुपरमून, चांद दिखा ज्यादा बड़ा और चमकीला

Spread the love

नैनीताल में 3 जनवरी की रात को इस साल का पहला सुपरमून, आकाश में ज्यादा बड़ा और अत्यधिक चमकीला नजर आया। नए साल की शुरुआत खगोलीय दृष्टि से खास रही जब 3 जनवरी की रात आकाश में साल का पहला सुपरमून नजर आया।

पूर्णिमा का यह चांद सामान्य पूर्णिमा की तुलना में आकार में अधिक बड़ा था जिससे आसमान एक अलग ही आभा से जगमगा उठा। सुपरमून तब बनता है जब पूर्णिमा के अवसर पर चांद अपनी कक्षा में पृथ्वी के सबसे नजदीकी बिंदु (पेरीजी) के आसपास होता है।

इस कारण चांद पृथ्वी से अपेक्षाकृत कम दूरी पर होता है। 3 जनवरी को चांद पृथ्वी से अपनी न्यूनतम दूरी 3 लाख 62 हजार किमी पर था। इस वजह से यह सामान्य पूर्णिमा की अपेक्षा लगभग 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकदार नजर आया।

वुल्फमून और आइसमून हैं इसके नाम

3 जनवरी को दिखाई देने वाली यह पूर्णिमा अलग-अलग संस्कृतियों और परंपराओं में विभिन्न नामों से जानी जाती है। इन नामों के पीछे मौसम, प्रकृति और मानवीय जीवन से जुड़े अनुभव कारण बने हैं। वुल्फमून इस पूर्णिमा का सबसे प्रचलित नाम है। उत्तर अमेरिका और यूरोप में जनवरी की कड़ाके की ठंड के दौरान जंगलों के पास रात में भेड़ियों (वुल्फ) के बहुत से झुंड बाहर निकलते थे। ठंड और भोजन की कमी के कारण भेड़ियों के रोने (हाउलिंग) की आवाजें अधिक सुनाई देती थीं। इस वजह से जनवरी की पूर्णिमा को वुल्फमून कहा जाने लगा। उत्तरी गोलार्ध में जनवरी सबसे ठंडा महीना होता है। अनेक स्थानों पर झीलें, नदियां और जलाशय बर्फ से जम जाते हैं। इस कारण इसे आइसमून भी कहा जाता है।

और पढ़े  देहरादून- कर्णप्रयाग-नगरासू विवाद: बढ़ा तनाव; पंजाब से निहंगों का दून कूच, बॉर्डर पर बैरियर तोड़े, डंपरों के शीशे तोड़े

Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी पर HC में सुनवाई आज, क्या सीबीआई को सौंपी जा सकती है जांच? देरी पर उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में दाखिल तीन जनहित याचिकाओं पर 29 जून को सुनवाई संभावित है। पहली याचिका में मामले की जांच…


    Spread the love

    टिहरी- दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की माता का निधन, मां ने बेटे के जन्मदिन के दिन दुनिया को कहा अलविदा

    Spread the love

    Spread the loveदिवंगत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी(72)  का दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 28 जून 1976 को उत्तरकाशी में जसपाल…


    Spread the love