हल्द्वानी- प्रकाश पर्व पर आस्था का सैलाब, नगर कीर्तन में झलकी गुरु गोविंद सिंह जी की विरासत

 

ल्द्वानी में गुरु गोविंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व के मौके पर शनिवार को रामलीला मैदान स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा से भव्य नगर कीर्तन की शुरुआत हुई। नगर कीर्तन तिकोनिया चौराहा, वर्कशॉप लाइन, रोडवेज, रेलवे बाजार, मीरा मार्ग, मंगल पड़ाव सहित प्रमुख मार्गों से होकर शाम को रामलीला मैदान पहुंचा। श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगे सिख समाज ने जगह-जगह गुरु की सेवा में सहयोग किया। पूरे रूट पर तोरणद्वार सजाए गए थे और संगत ने पुष्प वर्षा के साथ लंगर लगाकर सबका स्वागत किया।

नगर कीर्तन में इस बार 28 झांकियां शामिल रहीं। प्रत्येक झांकी में समाज के हर व्यक्ति के साथ रहने, मेहनत से कमाई करने, गरीबों, अशक्त लोगों की मदद करने जैसे जागरूकता भरे संदेश थे। झांकियों के साथ बैंड ने कीर्तन की शोभा बढ़ाई। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने पालकी साहिब के दर्शन किए तो वहीं सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, एसजीपीसी मेंबर प्रताप सिंह सिद्धू ने भी लंगर सेवा दी।

विधायक सुमित हृदयेश, विधायक बंशीधर भगत, मेयर गजराज बिष्ट ने भी कीर्तन में शिरकत की। मार्ग भर महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने भव्य नगर कीर्तन किया। सेवादार वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव कंवलजीत सिंह उप्पल, अमरजीत सिंह बिंद्रा, अमरजीत सिंह आनंद ने मंच संचालन किया। इसके अलावा जसपाल सिंह कोहली, चरणजीत सिंह बिंद्रा, दलजीत सिंह चड्ढा, परमजीत सिंह शंटी, हरजीत सिंह चड्ढा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, आरटीओ गुरदेव सिंह, डॉ. हरभजन सिंह, ललित जोशी, अमरजीत सिंह बंटी, कुलविंदर सिंह चड्ढा, मालिन कोहली, अमन सिंह आनंद आदि कई लोग शामिल रहे।

ट्रांसपोर्ट नगर एसोसिएशन, सिख सेवक जत्था, बाबा दीप सिंह सेवक जत्था, निर्भय खालसा सेवक जत्था, एसके सर्जिकल, गुरु के लाल सेवक जत्था, कोहली परिवार ने लंगर सेवा दी।

फूलों से सजी पालकी के किए दर्शन

और पढ़े  टिहरी: 21 से 30 सितंबर तक बंद रहेगा सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन

नगर कीर्तन में फूलों से सजी पालकी साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब सुशोभित रहे। कीर्तन में युवा, घुड़सवार, बाइक सेवादार वाहो वाहो गोविंद सिंह, आपे गुरु चेला के जयघोष के साथ चलते रहे। चांदनी चौक झांकी, गुरु गोविंद सिंह जी के बलिदान और वीरता के संदेश, नानकमत्ता साहिब, ऊधमसिंह नगर के स्कूल और पंजाब का फौजी पाइप बैंड भी आकर्षक रहा।

सिख जत्थों का अद्भुत प्रदर्शन

नगर कीर्तन में अकल पुरख की फौज जत्था, निर्भय खालसा दल जत्था, स्त्री सत्संग जत्था और खालसा, गुरु तेग बहादुर स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा। विभिन्न गुरुद्वारों से आई संगत की टोलियां ने भजन-कीर्तन किया। झांकी में गतका पार्टी और यूआईओ ने माशल आर्ट का प्रदर्शन किया।

  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…