नैनीताल कांड: उस्मान कई साल पहले राजमिस्त्री बनकर आया था, शहर का नामी ठेकेदार बना, 2 शादियां कीं, एक बेटा है डॉक्टर

Spread the love

 

नैनीताल में मासूम से दुष्कर्म करना वाला दरिंदा उस्मान चार दशक पहले शहर में सिर्फ एक राजमिस्त्री की हैसियत लेकर आया था। इसके बाद उस्मान शहर का नामी ठेकेदार बन गया। करोड़ों रुपये के ठेकों के कार्य करने वाला उस्मान अपने बच्चों को भी अच्छे ओहदों तक पहुंचाने में सफल हो गया। उस्मान राजमिस्त्री का काम करने नैनीताल आया था। उसने राज्य अतिथिगृह में यही काम किया। इसके बाद कई ठेकेदारों के साथ राजमिस्त्री का कार्य करता रहा। कुछ ही समय बाद वह छोटे-छोटे ठेके लेने लगा। करीब तीन दशक पहले वह लोनिवि में बतौर ठेकेदार पंजीकृत हुआ। इस समय वह सी क्लास का ठेकेदार है।

इसके अलावा वह नगर पालिका समेत अन्य विभागों में भी पंजीकृत ठेकेदार है। नगर के सौंदर्यीकरण के तहत हो रहे कार्यों में भी वह शामिल रहा। पालिका के ठीक पीछे पुराने घोड़ा स्टैंड क्षेत्र के काम भी उसी पर रहे। सूत्रों के अनुसार हाल ही में प्रतिष्ठित निजी संस्था का लगभग ढाई करोड़ का ठेका उसके नाम पर हुआ है।

उस्मान की हुईं दो शादियां 
दुष्कर्म के आरोपी ठेकेदार की दो शादियां हुईं। तीन बच्चों में से एक यहीं सरकारी डॉक्टर है, दूसरा लोनिवि में अभियंता हैं। उसके जानने वाले लोगों के बीच यही चर्चा है एक आरोप ने उसकी वर्षों की साख पर धब्बा लगा दिया है।

बाजार से अपने घर ले गया और गैराज में कार खड़ी कर किया दुराचार
नैनीताल में बालिका से दुष्कर्म के मामले में उसकी मां की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें कहा गया है कि ठेकेदार उस्मान बच्ची को बाजार से अपने घर ले गया और वहां गैराज में खड़ी कार में उससे दुराचार किया। विरोध किया तो चाकू दिखाते हुए उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया। घटना बताने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे दी थी। तहरीर में मां ने बताया कि पहली शादी से उसकी दो बेटियां हैं, जो एक निजी स्कूल में कक्षा सात और आठ में पढ़ती हैं।

और पढ़े  देहरादून: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई, बोले-तिरंगे को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं

उसकी दूसरी शादी 2016 में यूपी के संभल जिले में हुई है। यहां रह रही बच्चियों की देखरेख के लिए वह संभल से आती-जाती रहती है। आगे बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह संभल में ही थीं। उसकी छोटी बेटी 12 अप्रैल की शाम बाजार से सामान खरीदने गई थी। वहीं से ठेकेदार उस्मान उसे दो सौ रुपये का लालच देकर अपने घर ले गया। फिर गैराज में खड़ी कार में उससे दुष्कर्म किया।

 

दुकानों में तोड़फोड़ के मामले में 30 पर मुकदमा 
नैनीताल में बालिका से दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद बुधवार रात एक ही समुदाय के लोगों की दुकानों में तोड़फोड़ करने और लोगों को पीटने के मामले में पुलिस ने 25 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी हेमचंद्र पंत की ओर से यह एफआईआर दर्ज की गई है। रिपोर्ट में बताया है कि 30 अप्रैल की रात साढ़े आठ बजे एक महिला ने थाने आकर तहरीर दी। उसमें 12 वर्षीय बेटी से 12 अप्रैल को दुष्कर्म की बात कहते
हुए ठेकेदार उस्मान पर आरोप लगाया।

 

आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए बीडी पांडे अस्पताल भेजकर आरोपी उस्मान को गिरफ्तार किया गया। इसके कुछ देर बाद स्थानीय लोग घटना से आक्रोशित होकर थाने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए आरोपी उस्मान को उनके सुपुर्द करने की मांग करने लगे। उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद बड़ी संख्या में भीड़ जमा होने लगी। फोन से उच्चाधिकारियों और उपजिलाधिकारी नैनीताल को जानकारी देकर अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई।

और पढ़े  चमोली: गौचर के पास कमेड़ा में 20 मी. धंसा बदरीनाथ हाईवे, करोड़ों की लागत से किया गया था ट्रीटमेंट

 

 

तोड़फोड़ के दौरान गाड़ी पड़ाव के सीसीटीवी कैमरा भी तोड़े
इसी बीच स्थानीय 25-30 अज्ञात लोगों ने नारेबाजी करते हुए गाड़ीपड़ाव स्थित विभिन्न दुकानों में तोड़फोड़ व मारपीट की। इसके अलावा सड़क अवरोध पैदा किया गया। इस कारण शांति व्यवस्था की गंभीर समस्याएं उत्पन्न हुईं। तोड़फोड़ के दौरान गाड़ी पड़ाव के सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिए गए। कोतवाली पुलिस ने यह मामला दंगा, दुष्प्रेरण, गलत तरीके से रोकना और मारपीट करने की धाराओं में दर्ज किया गया है।

 

 

कानून तोड़ने वालों को नहीं छोड़ेंगे : सीएम 
नैनीताल में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में बने सांप्रदायिक तनाव के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि दुष्कर्म के आरोपियों पर भी सख्त एक्शन हो। उन्होंने जिला प्रशासन को दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की देखभाल व परिवार की सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए। कहा कि सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी ने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों से मामले की पूरी रिपोर्ट ली। मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक समेत सभी अधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भ्रामक जानकारियां देने और अफवाह फैलाने वालों की तत्काल पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

 

किशोरी से दुष्कर्म के अपराधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
उन्होंने साफ किया कि उत्तराखंड की भूमि और राज्य की अस्मिता के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी व्यक्ति या संगठन देवभूमि की एकता को तोड़ने का दुस्साहस करेगा उससे सख्ती के साथ निपटा जाएगा।

और पढ़े  रुद्रपुर: 5 हजार रुपये के लिए दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या, 100 CCTV कैमरों ने खोला राज, आरोपी गिरफ्तार

 

 

सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी 
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा की दृष्टि से पूरी सतर्कता और सावधानी बरती जाए। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

जिलाधिकारियों से तीन दिन में रिपोर्ट तलब की
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को किरायेदारों के सत्यापन, रेहड़ी-पटरी, वालों, अवैध तरीके से भूमि पर कब्जा करने वालों और जिन लोगों के अवैध तरीके से प्रमाण पत्र बनाए गए हैं, उन मामलों में की गई कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट तीन दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- नैनीताल बैंक में एसी फटने से अग्निकांड, धुआं भरने से घुटने लगा दम

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के व्यस्ततम सिंधी चौराहा स्थित नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की हल्द्वानी नगर शाखा में बुधवार शाम एयर कंडीशनर (एसी) में तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट से…


    Spread the love

    काशीपुर- साइबर ठगो ने 2 व्यक्तियों के खातों से 2.22 लाख रुपये उड़ाए, FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर शहर के आईटीआई व कुंडा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के दो मामले प्रकाश में आए हैं। ठगों ने दो व्यक्तियों के खातों से 2.22 लाख रुपये…


    Spread the love