नैनीताल- 23 घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ा गया नरेश पांडे, पुलिस ने फोन भी जब्त किया

 

 

नैनीताल शहर में चर्चा और विवादों के केंद्र बने व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद बुधवार को छोड़ दिया। करीब 23 घंटे तक चली पूछताछ के दौरान पुलिस ने नरेश पांडे के दो मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए। पुलिस ने पीड़िता का पक्ष भी सुना। छात्रा की शिकायत पर भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे पर कोतवाली मल्लीताल में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मंगलवार की सुबह नरेश पांडे को भवाली से पुलिस कोतवाली ले आई।

 

बृहस्पतिवार की सुबह तक लगातार 23 घंटे उससे पूछताछ की गई। नरेश पांडे के पुलिस हिरासत से छूटने के बाद भी उनकी पत्नी और बेटा पूरे दिन कोतवाली के आसपास मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार पुलिस इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मोबाइल डेटा को भी जांच का अहम हिस्सा बना रही है। यही कारण है कि पूछताछ के बाद नरेश के दोनों मोबाइल फोन पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि नरेश पांडे से लगभग 23 घंटे तक पूछताछ की गई है। पीड़िता से भी विस्तृत पूछताछ जारी है।

और पढ़े  अंकिता भंडारी हत्याकांड: सीबीआई से उर्मिला सनावर से चार घंटे की पूछताछ, कहा-टीम के पास नहीं हैं ठाेस साक्ष्य
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…