नैनीताल :ठड़ी सड़क पर बना पाषाण देवी मंदिर का 3 दिवसीय वार्षिकोत्सव हुआ शुरू, विधायक सरिता आर्या ने 5 लाख देने की घोषणा।
ठड़ी सड़क स्थित प्रसिद्ध श्री मां पाषाण देवी मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह बुधवार को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शुरू हो गया है। शाम को आरती में विधायक सरिता आर्या भी पहुंचीं। मुख्य पुजारी जगदीश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में सुबह 8 बजे आचार्य भगवती प्रसाद जोशी, प्रमोद जोशी व घनश्याम जोशी के सहयोग से श्री गणेश पूजन, शिव पूजन के बाद रुद्राभिषेक हुआ। यजमान ठाकुर सिंह डसीला, सुनील वर्मा, मयूर, ललित जोशी, पंकज भट्ट, धीरज भट्ट व मोहन चंद्र जोशी और उनकी पत्नियां शामिल हुईं। विधायक आर्या ने मंदिर परिसर के पास शौचालय के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।