देहरादून: राज्य में लगातार तीसरी जीत के लिए पहली बार मंडल स्तर पर BJP का प्रशिक्षण, बनाई  रणनीति

Spread the love

प्रदेश में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के लिए भारतीय जनता पार्टी पहली बार मंडल स्तर तक प्रशिक्षण अभियान चलाएगी। 304 मंडलों में सात विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरे दलों से भाजपा में आने वालों का भी विशेष वर्ग लगेगा, जिसमें उन्हें संगठन की संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने इस बार आक्रामक रणनीति के साथ तैयारी शुरू कर दी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू गया है, जिसके तहत पहली बार भाजपा ने मंडल स्तर तक प्रशिक्षण शुरू किया है। इस स्तर पर बूथ प्रबंधन, कार्य पद्धति, कार्य विस्तार, वैचारिक अधिष्ठान समेत सात विषयों प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक रात्रि प्रवास भी शामिल है।

इसके अलावा जिला स्तर पर 10 से अधिक विषयों का प्रशिक्षण होगा, जिसमें दो रात्रि प्रवास और प्रदेश स्तर पर इससे अधिक विषयों का प्रशिक्षण होगा, जिसमें तीन रात्रि प्रवास होगा। मकसद ये है कि बूथ के हर मतदाता तक कार्यकर्ता की मजबूत पकड़ हो सके। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों की शुरुआत भाजपा ने कर दी है। हर कार्यकर्ता को इनसे जोड़ा जा रहा है।

दूसरे दलों से आए नेता-कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग

भाजपा ने दूसरे दलों के नेता, कार्यकर्ताओं को संगठन में शामिल करने की भी खास रणनीति बनाई है। साथ ही ये भी तय किया गया है कि दूसरे दलों से पूर्व में या अब आए हुए नेता-कार्यकर्ता के लिए अलग से प्रशिक्षण वर्ग लगाया जाएगा। मकसद ये है कि इन सभी को भाजपा संगठन की सोच, संस्कृति, रणनीति से रूबरू कराया जा सके। ताकि विधानसभा चुनाव में पार्टी उनका भी लाभ उठा सके।

और पढ़े  उजड़ गए परिवार: हरिद्वार में आसमान से गिरी मौत, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों ने तोड़ा दम

 

अगले विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के लिए हमने पहली बार मंडल स्तर तक का प्रशिक्षण शुरू किया है। बड़े स्तर पर प्रशिक्षण होंगे, ताकि हर कार्यकर्ता की पहुंच आम मतदाता तक मजबूत हो। केंद्र, राज्य की योजनाएं, उपलिब्धयां उन तक पहुंचें। – महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा


Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड हाईकोर्ट-हल्द्वानी में ओके होटल के अवैध हिस्से को 4 सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ओके होटल हल्द्वानी की सुधार याचिका का निस्तारण करते हुए आदेश दिया है कि होटल के अवैध निर्माण या अतिक्रमण की पैमाइश सड़क के केंद्र…


    Spread the love

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love