मुजफ्फरनगर: अपने ही घर में मृत मिले मासूम भाई-बहन, मां बेसुध, पिता के लौटने का इंतजार

Spread the love

 

मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के गांव रूड़कली में गुरुवार को एक घर से ऐसी खबर आई जिसने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। चारपाई पर पांच साल का अरहान और एक साल की अनाया मृत अवस्था में मिले। ये दोनों सगे भाई-बहन थे। परिवार में उस वक्त केवल मां मुस्कान ही मौजूद थी। बच्चों के पिता वसीम दो दिन पहले ही चंडीगढ़ काम पर गए थे। वह वहां वेल्डिंग का कार्य करते हैं।

 

बच्चों की अचानक हुई मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मां की हालत इतनी खराब है कि वह कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करना चाही, लेकिन परिजनों ने साफ इनकार कर दिया। उनका कहना है कि जब तक वसीम चंडीगढ़ से लौटकर नहीं आते, तब तक बच्चों के शव को नहीं ले जाने दिया जाएगा।

गांव में मातम पसरा है। बच्चे अपने आप में बिलकुल सामान्य थे और बुधवार तक ठीक-ठाक थे। फिलहाल पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाने की तैयारी की जा रही है।

 


Spread the love
और पढ़े  गोकशी रोकने में 3 दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी रहे नाकाम, एसएसपी ने कर दी ये सख्त कार्रवाई
  • Related Posts

    फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार,इस तरह करते थे खेल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फर्जी शैक्षिक दस्तावेज तैयार कर लोगों को ठगने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह…


    Spread the love

    अयोध्या- पेट्रोल-डीजल को लेकर डीएम ने जारी किया बयान।

    Spread the love

    Spread the love       अयोध्या में पेट्रोल-डीजल को लेकर डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने अपील बयान जारी किया।जनपद में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है।पेट्रोल की प्रतिदिन…


    Spread the love