मुजफ्फरनगर: अपने ही घर में मृत मिले मासूम भाई-बहन, मां बेसुध, पिता के लौटने का इंतजार

 

मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के गांव रूड़कली में गुरुवार को एक घर से ऐसी खबर आई जिसने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। चारपाई पर पांच साल का अरहान और एक साल की अनाया मृत अवस्था में मिले। ये दोनों सगे भाई-बहन थे। परिवार में उस वक्त केवल मां मुस्कान ही मौजूद थी। बच्चों के पिता वसीम दो दिन पहले ही चंडीगढ़ काम पर गए थे। वह वहां वेल्डिंग का कार्य करते हैं।

 

बच्चों की अचानक हुई मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मां की हालत इतनी खराब है कि वह कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करना चाही, लेकिन परिजनों ने साफ इनकार कर दिया। उनका कहना है कि जब तक वसीम चंडीगढ़ से लौटकर नहीं आते, तब तक बच्चों के शव को नहीं ले जाने दिया जाएगा।

गांव में मातम पसरा है। बच्चे अपने आप में बिलकुल सामान्य थे और बुधवार तक ठीक-ठाक थे। फिलहाल पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाने की तैयारी की जा रही है।

 

और पढ़े  UP MLC Election- काशी में गिनती जारी, सपा कार्यकर्ता जमा, अखिलेश बोले-जागते रहें, सवेरा अपना होगा
  • Related Posts

    बुलंदशहर- बड़ा हादसा: देर रात दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढहा, मलबे से निकाले दो पुरुष और एक महिला

    बुलंदशहर के छतारी कस्बे में देर रात एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढह गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान के…

    यूपी पीईटी: आज 60 जिलों के 1300 परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा, 12 लाख अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल

    बंगाल की खाड़ी में उठे अर्नब तूफान से प्रदेश में शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में ओएमआर शीट व पेपर की…