सड़क हादसा- डंपर-कार की आमने सामने भिड़ंत में 3 लोगों की मौत, कोखराज हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा

 

 

 

कौशाम्बी में कोखराज हाईवे पर डंपर और कार की आमने-सामने भिड़ंत में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा गांव के सामने हंडिया-कोखराज हाईवे पर बृहस्पतिवार को दोपहर बाद हुआ। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। क्रेन और कटर के माध्यम से वाहनों को अलग कर केबिन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस घायलों से बातचीत कर मृतकों की शिखाख्त करने में जुटी है। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। घटना के चलते मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है।

 

और पढ़े  एयर शो: पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ और सीएम योगी कल आएंगे, बंद होंगे रास्ते, एसपीजी ने नमो घाट पर डाला डेरा
  • Related Posts

    बुलंदशहर- बड़ा हादसा: देर रात दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढहा, मलबे से निकाले दो पुरुष और एक महिला

    बुलंदशहर के छतारी कस्बे में देर रात एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढह गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान के…

    यूपी पीईटी: आज 60 जिलों के 1300 परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा, 12 लाख अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल

    बंगाल की खाड़ी में उठे अर्नब तूफान से प्रदेश में शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में ओएमआर शीट व पेपर की…