घर में दाखिल हुए चोरों ने पहले मैगी बनाई, एसी चलाकार आराम से खाया फिर की चोरी, पुलिस भी रह गई देखती 

 

लखनऊ  के एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर में हुई चोरी ने सभी को चौंका दिया है। चोरों की हरकत चोरों जैसी नहीं थी। वह घर में दाखिल हुए। सामान चेक किया। इसके बाद एसी चलाया। कुछ देर के बाद उठे और किचन में गए। किचन में उन्होंने मैगी बनाई। मैगी बनाने के बाद दो प्लेट लेकर एसी लगे कमरे आए। वहां बैठक में मैगी खाई। रेस्ट किया इसके बाद चोरी की।

पुलिस के अनुसार, जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो रसोई के काउंटर पर आधा खुला मैगी नूडल्स का पैकेट, गैस स्टोव पर कड़ाही, लाइटर और माचिस पड़ी हुई थी, जिससे साफ था कि चोरों के पास काफी समय था और उन्होंने आराम से खाना बनाया। यह मामला लखनऊ के इंदिरा नगर सी ब्लॉक का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

और पढ़े  अयोध्या- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया अभिनंदन
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…