कत्ल: नारनौल में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने इस कारण दोनों को मार डाला

नारनौल में नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव ढाणी ठाकरान में सोमवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, अशोक सिंह का सोमवार शाम अपनी 40 वर्षीय पत्नी राजबाला देवी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते तीखी बहस में बदल गई। इसी दौरान उनकी 14 वर्षीय बेटी मीनाक्षी बीच-बचाव करने पहुंची। आरोप है कि गुस्से में अशोक सिंह ने पत्नी और बेटी की हत्या कर दी।

 

प्रथम दृष्टया दोनों की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल के शवगृह में भिजवा दिया।

पुलिस ने आरोपी अशोक सिंह को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि वह खेती-बाड़ी का कार्य करता है। मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

और पढ़े  चक्रवात मुरासु: आंध्र के तट से टकराया तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, ट्रेनें और फ्लाइट हुईं रद्द
  • Related Posts

    जालंधर: अमेरिका के जॉर्जिया में इतिहास रचने वाले पहले दस्तारधारी सिख विधायक बने जोत सिंह, अकाल तख्त ने दी बधाई

    अमेरिका में भारतीय और सिख समुदाय के लिए गर्व का एक ऐतिहासिक अवसर सामने आया है। जॉर्जिया राज्य के स्टेट हाउस के डिस्ट्रिक्ट 97 से चुनाव जीतकर जोत सिंह ने…

    मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज: एनएचआरसी के आदेश पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, बाल यौन अपराध से जुड़ा है मामला

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया है कि मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक और यौन शोषण वाली सामग्री मिलने के मामले में…