BJP नेता की हत्या: पत्नी का फूटा दर्द, आरोपी के घर पर बरसाए पत्थर, बोली-मेरे सुहाग के कातिलों को दो सजा

ति की हत्या से सदमे में डूबी विनोद कुमार की पत्नी का दर्द गुस्से के रूप में फूटा। रोती-बिलखती पत्नी वह आरोपी के घर के बाहर पहुंची और पत्थर फेंक अपना आक्रोश जताया। बोलीं कि मेरे सुहाग के कातिलों को पकड़ा जाए। और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की हो। परिजन और ग्रामीण भी हत्यारों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

रविवार रात प्रशासन ने आरोपी का मकान ध्वस्त कर दिया था, जबकि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला में देर रात भाजपा के ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी विनोद की पीट कर हत्या के बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है।

आरोपी के घर को जेसीबी से तोड़ने की मांग करते हुए बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग गांव में एकत्र हो गए। भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगा दी है। पुलिस भीड़ को काबू करने का प्रयास कर रही है। वहीं, प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है।

 

शनिवार देर रात सहसपुर में पुरानी रंजिश के चलते  पूर्व प्रधान इस्पाक के भतीजे और अन्य लोगों ने मिलकर विनोद उसके भाई अशोक व राजेश पर हथियारों से हमला कर दिया था। विनोद और उसके परिवार ने पूर्व प्रधान इस्पाक के कार्यकाल की सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत कई जानकारी मांगी थी। उन्होंने प्रधान के कार्यकाल में ग्राम समाज की भूमि और अन्य मामलों में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

और पढ़े  रुड़की: खतरे से एक घंटे पहले मिलेगा अलर्ट, चमोली में ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए स्वदेशी तकनीक तैयार
इससे दोनों पक्षों में रंजिश पैदा हो गई थी। दोनों परिवारों में अक्सर झगड़े होते रहते थे। शनिवार को विनोद और उनके भाई सरकारी ट्यूबवेल से अपने खेत में पानी डाल रहे थे।
विज्ञापन

बगल का खेत पूर्व प्रधान इस्पाक के भतीजे इम्तियाज का था। इम्तियाज के आपत्ति जताने पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इस दौरान अमन, यूनुस, अनीस और रज्जाक आदि भी मौके पर आ गए। फिर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
आरोप है कि इम्तियाज और उसके साथियों ने विनोद, अशोक और राजेश पर भारी और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। रज्जाक ने विनोद के सिर पर हथौड़े से तीन वार किए। अन्य दोनों भाइयों को भी जमकर पीटा। घायल अवस्था में तीनों भाइयों को हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई।
  • Related Posts

    देहरादून: पीएस चंदन जीना के घर ED की कार्रवाई पर हरीश का पलटवार, बोले-आयोग बनाकर कार्यकाल की जांच करा लें

    पीएस चंदन जीना के घर पर ईडी की कार्रवाई को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने पलटवार करते हुए कहा, मेरे 60 साल के राजनीतिक जीवन पर धब्बा लगाने की…

    आज से चारधाम यात्रा का दूसरा चरण- भूस्खलन बन रहा चुनौती, केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, हेली सेवा शुरू

    चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार (आज) से हो गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही…