अयोध्या- रामनगरी में बछड़े की पूंछ से गिर रहा है दूध, बना कौतूहल का विषय

 

अयोध्या में एक बछड़े की पूंछ से लगातार गिर रहा दूध कौतूहल का विषय बना हुआ है। बताया गया कि पिछले कई दिनों से बछड़े की पूंछ से लगातार दूध टपक रहा है। उस दूध को बछड़ा स्वयं भी पी रहा है।

मामला विकासखंड मया बाजार अंतर्गत ढखैया बेरा गांव का है। यहां के निवासी शिवप्रसाद यादव के यहां करीब छह महीने के एक बछड़े की पूंछ से दूध टपकने का मामला प्रकाश में आया है। यह बछड़ा भोर से दिन में 11 बजे तक दूध देता है।

दूध जैसा पदार्थ ही गिर रहा है

बछड़ा स्वयं पूंछ को चूसकर बार-बार दूध को पी रहा था। पशुपालक ने जब इस पर ध्यान दिया तो उन्हें दूध जैसा कुछ दिखाई पड़ा। डॉक्टर को बुलाया गया। मौके पर आए पशु चिकित्सक डॉ़ अनिल यादव ने जब देखा तो वह भौचक रह गए। उन्होंने पूंछ से गिर रहे दूध को सूंघकर बताया कि दूध जैसा पदार्थ ही गिर रहा है।

 

ऐसे बछड़े अक्सर पूंछ से दूध देते हैं

क्षेत्र के प्रख्यात पंडित रामजी तिवारी ने जब बछड़े को देखा तो उन्होंने कहा कि यह भादव माह के बृहस्पतिवार को पैदा हुआ था, ऐसे बछड़े अक्सर पूंछ से दूध देते हैं। फिलहाल बछड़े को देखने के लिए दूर-दराज के गांव से लोग आ रहे हैं।

और पढ़े  अयोध्या- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया अभिनंदन
  • Related Posts

    UP- बारिश और तेज हवाओं से बदला प्रदेश का मौसम, इन 64 जिलों में आज के लिए जारी हुई चेतावनी

    उत्तरप्रदेश में मंगलवार को माैसम का मिजाज बदल गया। तराई और पूर्वांचल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं और कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई।…

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…