शाहजहांपुर- पुलिस को विदेश से फंडिंग की आशंका..15 वर्षों से धर्मांतरण का नेटवर्क,ऐसे झांसा देते थे शातिर

Spread the love

 

जिले में ईसाई मिशनरी द्वारा लोगों का धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि विभिन्न ट्रस्टों से आर्थिक मदद की पुष्टि के बाद पुलिस ने इन्हें विदेशों से वित्तीय मदद मिलने की आशंका जताई है।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने ‘बताया कि सिधौली थाना पुलिस ने राघवेंद्र सिंह की शिकायत पर धर्म परिवर्तन से संबंधित मुकदमा दर्ज किया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के दौरान ठोस साक्ष्यों के आधार पर शुक्रवार को कोयंबटूर (तमिलनाडु) निवासी पद्मनाभन, शाहजहांपुर निवासी उसकी पत्नी किरण जोसुआ और शाहजहांपुर निवासी असनीत कुमार राठौर को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पता चला कि आर्थिक तंगी और गृह क्लेश आदि से पीड़ित लोग अपना दुख दर्द दूर करने किरण के घर आते थे।
उन्होंने बताया कि अक्सर रविवार को किरण के घर बड़ी संख्या में लोग आते थे और उन्हें बीमारी से ठीक करने के नाम पर बरगला कर ईसाई बनने की सलाह दी जाती थी।
द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को आरोपी पद्मनाभन उर्फ पास्टर जोसुआ के एसबीआई व बैंक ऑफ बड़ौदा के खातों में तमिलनाडु स्थित ‘जीसस रिडिमस मिशनरी’, मुंबई स्थित ‘मिशनरी यूपी होल्डर ट्रस्ट’ व ‘दि पाकेट सिस्टामेट’ और एक अन्य ट्रस्ट द्वारा अब तक 25,75,642 रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने के साक्ष्य मिले हैं। उन्होंने बताया कि वित्तपोषण करने वाली संस्था ‘जीसस रिडिमस मिशनरी’ के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि यह खाता 16 मई, 2017 को 4.60 करोड़ रुपये से खोला गया था।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम इस बात का पता लगा रही है कि इन ट्रस्टों के पास धनराशि कहीं विदेश से तो नहीं आ रही है। द्विवेदी ने बताया कि इन आरोपियों ने प्रहलाद, मुकेश वाल्मीकि, गुरदास वाल्मीकि, सना, विमला, आरती, राजवती को ईसाई धर्म स्वीकार करवाया है।

और पढ़े  अयोध्या- राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में डायरी की एंट्री, चंपत राय के दावे से उठे सवाल,लिखी पूरी कहानी

Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love