शाहजहांपुर: सबके सामने तहसील में SDM ने कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक, जानिए क्यों किया ऐसा..देखे विडियो…

Spread the love

 

 

शाहजहांपुर की पुवायां तहसील परिसर में मंगलवार को अजब नजारा देखने को मिला। यहां नवागत एसडीएम ने चार्ज लेने के बाद पहले ही दिन एक वकील के मुंशी को उठक बैठक लगवा दी। इसका वकीलों ने विरोध किया तो एसडीएम ने सबके सामने खुद उठक बैठक लगाई। यह देखकर वकील हैरान रह गए।

एसडीएम रिंकू सिंह राही ने सोमवार रात पुवायां में एसडीएम का पदभार ग्रहण किया था। मंगलवार को वह तहसील पहुंचे तो एक वकील का मुंशी दीवार के पास पेशाब करता मिल गया। एसडीएम ने मुंशी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि तहसील परिसर में शौचालय बने हैं, स्वच्छता की बात की जा रही है और वह खुले में पेशाब कर रहे हो। एसडीएम ने मुंशी से कान पकड़वाकर उठक बैठक भी लगवाई।

कार्यालय तक नहीं जानी चाहिए आवाज
इसके बाद तहसील का मुआयना करते हुए एसडीएम धरना प्रदर्शन कर रहे वकीलों के पास पहुंचे और कहा कि धरना प्रदर्शन किया जा सकता है, लेकिन साउंड की आवाज कार्यालय तक नहीं जानी चाहिए। इस दौरान वकीलों ने मुंशी से उठक बैठक लगवाने का मामला उठाते हुए कहा कि शौचालय बेहद गंदे हैं तो वकील और मुंशी कहां जाएंगे।

इस पर एसडीएम ने कहा कि शौचालय गंदे हैं तो यह तहसील प्रशासन की कमी है और इसके लिए वह जिम्मेदार हैं। इसके बाद एसडीएम ने उठक-बैठक लगानी शुरू कर दी। वकीलों ने उनको रोका, लेकिन एसडीएम उठक बैठक लगाने के बाद ही रुके।


Spread the love
और पढ़े  कमीशन और बंदरबांट' का पैसा सभी में बराबर बंटेगा,जनता के पैसों पर डाका और फिर ईमानदारी' की कसमें! देखें विडियो
  • Related Posts

    UP- वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे, बढ़ेगा व्यापार-रोजगार

    Spread the love

    Spread the love वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम सामनेघाट में 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा। इस…


    Spread the love

    UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के…


    Spread the love