बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के बयानों पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी,कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की दी धमकी

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के बयानों पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी,कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की दी धमकी

बरेली की दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के बयानों और कार्यक्रमों पर तीखी प्रतिक्रिया की है। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री अपने बयानों से देश में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। धर्मांतरण की बात करते हैं। खुले मंच से इस्लाम धर्म के खिलाफ साजिश रचने और मजाक उड़ाने का काम कर रहे हैं। सरकार के इनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

कार्रवाई न होने पर जाएंगे कोर्ट का रास्ता अपनायेगे
मौलाना शहाबुद्दीन ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री ने खुद कहा कि वो अब तक 328 पुरुष और महिलाओं का धर्मांतरण करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई मुस्लिम धर्मगुरु किसी गैर मुस्लिम का धर्मांतरण करा देता तो वो 24 घंटे के अंदर जेल की सलाखों में होता, मगर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ सरकार खामोश तमाशबीन बनी हुई है । मौलाना ने कहा कि मेरी सरकार से गुजारिश है कि धर्मांतरण कानून के तहत धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अगर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो मुस्लिम जमात के लोग कोर्ट जाने पर मजबूर होंगे।

भारत कभी भी हिंदू राष्ट्र नहीं हो सकता’
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है, यहां लोकतंत्र कायम है। संविधान के अनुरूप देश चलता है। संविधान पर सभी लोगों को भरोसा है। जो लोग भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिश करते हैं वो लोग सपनों की जिंदगी जी रहे हैं। भारत कभी भी हिंदू राष्ट्र नहीं हो सकता और न ही मुस्लिम राष्ट्र बन सकता है। उन्होंने कहा कि हिन्दू राष्ट्र और मुस्लिम राष्ट्र की बातें करने वाले लोगों को हकीकत की जिंदगी जीना चाहिए।

और पढ़े  आजमगढ़: ऑपरेशन में 8 घंटे की देरी का आरोप, गर्भ में नवजात की मौत, हॉस्पिटल में परिजनों ने किया हंगामा
  • Related Posts

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…

    हर्ष फायरिंग में दूल्हे के मासूम भतीजे के पेट में धंसी गोली, मौत

    कादीपुर (सुल्तानपुर)   फुटेहरी बनकेगांव में रविवार देर शाम बरात रवाना होने से पहले हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पांच वर्षीय चचेरे भतीजे अर्श पटेल की मौत हो गई।…