85 साल की उम्र में जिम पहुंचीं हेलेन, बिपाशा समेत कई सेलेब्स ने दिए क्यूट रिएक्शंस

Spread the love

 

 

हेलेन की ट्रेनर ने सोशल मीडिया पर उनका एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हेलेन जिम में ऐसी एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं, जो लोग यंग ऐज में भी करने से कतराते हैं। हेलेन के इस जज्बे को बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी सलाम किया है।

हेलेन का वायरल वीडियो
वेटरन एक्ट्रेस और सलमान खान की मां हेलेन का एक वीडियो उनकी फिटनेस ट्रेनर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें हेलन 85 साल की उम्र में बिना छड़ी की मदद के सीढ़ियां चढ़ने से लेकर ट्रैम्पोलिन जंप करती नजर आईं। इस पोस्ट के साथ हेलेन की ट्रेनर ने लिखा, ’85 साल की उम्र में, हेलेन खान वो कर रही हैं जो ज्यादातर लोग करने की कोशिश भी नहीं करते! बिना छड़ी के सीढ़ियां चढ़ने से लेकर ट्रैम्पोलिन जंप करने और मोनिका ओह माय डार्लिंग पर डांस करने तक – वो बस अजेय हैं। यह जीता-जागता सबूत है कि पिलाते आपको जवान बनाए रखता है!’

 

सेलेब्स के कमेंट्स
हेलेन के इस लाजवाब वीडियो पर कई सेलेब्स ने प्यार लुटाया है। जहां बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर ने लिखा, ‘वाओ’ तो वहीं मलाइका अरोड़ा खान ने लाल दिल वाली इमोजी बनाई है। इसके अलावा सोफी चौधरी ने लिखा, ‘यह अब तक का सबसे प्यारा वीडियो है। हेलेन आंटी आपसे प्यार करती हूं.. हम सभी के लिए एक प्रेरणा!! आप वास्तव में उतनी ही युवा हैं, जितनी आपकी रीढ़ लचीली है।’ बिपाशा बसु ने लिखा, ‘सबसे प्यारी प्रेरणा।’


Spread the love
और पढ़े  प्रदीप रावत: पंचतत्व में विलीन हुए प्रदीप रावत, अंतिम दर्शन करने पहुंचे आमिर, ‘लगान’ के कई कलाकार हुए शामिल
  • Related Posts

    प्रदीप रावत: पंचतत्व में विलीन हुए प्रदीप रावत, अंतिम दर्शन करने पहुंचे आमिर, ‘लगान’ के कई कलाकार हुए शामिल

    Spread the love

    Spread the loveबीते दिन मंगलवार को प्रदीप रावत ने दुनिया को अलविदा कहा। वे कैंसर से जूझ रहे थे। करीब डेढ़ महीने से उनका उपचार चल रहा था, मगर वे…


    Spread the love

    पहले दिन ही 50 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘पेद्दी’, जानें गुरुवार को क्या रहा हाल

    Spread the love

    Spread the love    गुरुवार को साउथ एक्टर राम चरण की तेलुगु फिल्म ‘पेद्दी’ रिलीज हुई। इस फिल्म पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया है। जानें, ‘पेद्दी’, ‘ऑब्सेशन’, ‘चांद मेरा…


    Spread the love