अमिताभ बच्चन: सोशल मीडिया पर अमिताभ ने पूछा फॉलोअर्स बढ़ाने का जुगाड़, लोगों ने बता डाली निंजा टेक्निक

 

मिताभ बच्चन का जलवा सिर्फ बड़े पर्दे तक सीमित नहीं है। उनकी आवाज, उनका अंदाज और उनकी सादगी दशकों से लोगों के दिलों पर राज कर रही है। सोशल मीडिया पर भी बिग बी का अलग ही रंग नजर आता है। वह अपने प्रशंसकों से हर दिन कुछ न कुछ साझा करते हैं, चाहे वह उनकी जिंदगी की छोटी-छोटी बातें हों या फिर उनके ब्लॉग के जरिए कोई खास संदेश।

 

बिग बी ने पूछा फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका

हाल ही में अमिताभ ने एक्स पर अपने फॉलोअर्स को लेकर एक मजेदार सवाल पूछा। उन्होंने लिखा, “बड़ी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये 49 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा बढ़ ही नहीं रहा। कोई तरीका हो तो बताइए।”

लोगों ने दिए मजेदार जवाब

इस पोस्ट के बाद फैंस ने मजेदार और दिलचस्प जवाबों की बौछार कर दी। किसी ने उन्हें सलाह दी कि वह एलन मस्क की कंपनी के बनाए चैटबॉट ग्रोक का इस्तेमाल करें। वहीं, कुछ प्रशंसकों ने हंसी-मजाक में कमाल के आइडिया दिए। एक यूजर ने लिखा, “सर, आप मुझे फॉलो कर लें और देखें अगला माइलस्टोन भी पूरा हो जाएगा।” दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, “रेखा जी के साथ एक सेल्फी डालकर देखिए” एक और फैन ने सुझाव दिया, “जया जी के साथ एक तस्वीर डालिए।” कुछ प्रशंसकों ने गंभीर सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि अमिताभ को एक ब्लॉकबस्टर फिल्म करनी चाहिए या फिर जेन-जी यानी युवाओं से जुड़ने के लिए एक पॉडकास्ट शुरू करना चाहिए।
‘कल्कि 2898 एडी’ से खूब लूटी वाहवाहीफिल्मों की बात करें तो अमिताभ आखिरी बार ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने शानदार कारोबार किया था। अब फैंस इस फिल्म की अगली कड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

और पढ़े  बॉक्स ऑफिस- 'हनुमान अंश' की धुआंधार पारी जारी, 'हैवान' का खेल खत्म, कितना रहा 'मिर्जापुर' का कलेक्शन?
  • Related Posts

    बॉक्स ऑफिस- ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार पारी जारी, ‘हैवान’ का खेल खत्म, कितना रहा ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन?

    इन दिनों थिएटर्स में फिल्म ‘हनुमान अंश’ सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही है। रिलीज के 42वें दिन तक भी यह बॉक्स ऑफिस पर दमक रही है। ‘मिर्जापुर’ भी कमाई के…

    हनुमान अंश: 31वें दिन 100 करोड़ पार, पहले 21 दिन में कमाए थे मात्र 12 करोड़, चौथे हफ्ते हुआ कैसा चमत्कार?

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज करीब एक महीना हो गया है और इसी के साथ इसने अपने नाम एक…