बड़ा हादसा: इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा,2 लोगों की मौत,32 लोग बचाए गए, कुछ के फंसे होने की आशंका

Spread the love

 

 हाराष्ट्र के पुणे जिले में बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंदामाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर बना एक पुल ढह गया है। इस हादसे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, जबकि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं छह लोगों को बचा लिया गया है।

 

सीएम देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया
इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘मावल में पुल ढहने की घटना हुई है। मैंने डिविजनल कमिश्नर, तहसीलदार और पुलिस कमिश्नर से बात की है। कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। कुछ लोग फंसे भी हैं। NDRF की टीम वहां पहुंच रही है…पूरी जानकारी मिलने के बाद ही मैं इस बारे में जानकारी दूंगा। अभी प्रशासन लोगों को राहत पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहा है’।

Pune bridge Collapse News: bridge collapsed on the Indrayani River, many people feared trapped

सीएम फडणवीस ने जताया दुख
इस घटना को लेकर सीएम फडणवीस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- पुणे जिले के इंदौरी में तलेगांव के पास इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढहने से हुए हादसे की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं। इस घटना के संबंध में मैं संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और संबंधित तहसीलदार के लगातार संपर्क में हूं। चूंकि कुछ लोग बह गए हैं, इसलिए उनकी तलाश युद्ध स्तर पर की जा रही है। एनडीआरएफ को घटनास्थल पर तैनात किया गया है। राहत कार्यों में तत्काल तेजी लाई गई है। अब तक छह लोगों को सफलतापूर्वक बचाया गया है। सभी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया गया है। 32 लोग घायल हैं, जिनमें से छह की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संभागीय आयुक्त खुद घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

और पढ़े  यौन उत्पीड़न मामला: सरकारी अधिकारी की बेटी को बनाया शिकार, अब आरोपी जेल में मांग रहा है पिज्जा

 

कुछ लोगों को बचाया गया- रेक्स्यू टीम
वहीं बचाव अभियान चला रहे एक सदस्य ने बताया, ‘बचाव अभियान जारी है। कुछ लोगों को बचा लिया गया है। हमें पक्का पता नहीं है, लेकिन संभवतः 20-25 लोग ढहे पुल के मलबे में फंसे हुए हैं।’ एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमें और अग्निशमन विभाग समेत अन्य विशेष इकाइयों के कर्मी घटनास्थल पर हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस इलाके में पिकनिक मनाने वालों की भारी भीड़ रहती है।

 

पुल का लोहे वाला हिस्सा ढहा
बता दें कि, इंद्रायणी नदी पर बने पुल के दो हिस्से है, एक सीमेंट वाला हिस्सा है और दूसरा लोहे वाला हिस्सा था, जो ढह गया है। इलाके में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है।

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    भूकंप- पालघर में एक घंटे के भीतर दो भूकंप के झटके, अब तक कोई नुकसान नहीं, पिछले महीने भी कांपी थी धरती

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र के पालघर जिले में एक घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। दोनों झटकों की तीव्रता 3.4 रही। अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप से किसी…


    Spread the love

    महाराष्ट्र: बारामती एयरपोर्ट पर प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, टेकऑफ से पहले हुआ हादसा

    Spread the love

    Spread the loveनिजी कंपनी का एक प्रशिक्षण विमान रविवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारामती हवाई पट्टी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर…


    Spread the love