कैप्टन सुमित सभरवाल- पायलट सुमित सभरवाल को दी गई अंतिम विदाई, पार्थिव शरीर शव गृह के लिए रवाना

 

पिछले हफ्ते यानी 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया विमान के पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल का पार्थिव शरीर मंगलवार को मुंबई लाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि सुमित सभरवाल के पार्थिव शरीर को लेकर एक टीम सुबह एक उड़ान से मुंबई हवाई अड्डे पहुंची। यहा से सुमित के परिवार के सदस्य इसे पवई के जल वायु विहार स्थित उनके आवास पर ले गए। सभरवाल (56) मुंबई में अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ रहते थे।

 

सुमित सभरवाल (56) के कई दोस्त और रिश्तेदार तथा स्थानीय निवासी श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास के बाहर एकत्र हुए। व्यवसायी निरंजन हीरानंदानी और स्थानीय विधायक दिलीप लांडे ने भी सभरवाल को श्रद्धांजलि दी। सुमीत सभरवाल के पिता पुष्करराज सभरवाल और अन्य रिश्तेदारों को भी श्रद्धांजलि देते देखा गया। अधिकारी ने बताया कि पायलट के पार्थिव शरीर को ले जाने वाला शव वाहन बाद में चकला विद्युत शवदाह गृह के लिए रवाना हुआ।

 

242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान AI-171 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान के एक मेडिकल कॉम्प्लेक्स में दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार एक यात्री को छोड़कर सभी की मौत हो गई, जबकि 29 अन्य लोग जो जमीन पर थे, उनकी भी मौत हो गई थी। DGCA ने कहा था, ‘विमान ने अहमदाबाद से रनवे 23 से 1339 IST (12 जून को) उड़ान भरी थी। इसने ATC को MAYDAY कॉल किया, लेकिन उसके बाद विमान ने ATC द्वारा की गई कॉल का कोई जवाब नहीं दिया।’

और पढ़े  महाराष्ट्र- मनोज जरांगे ने 20 दिन बाद खत्म किया अनशन,महाराष्ट्र सरकार को कितनी मोहलत दी?
  • Related Posts

    महाराष्ट्र- मनोज जरांगे ने 20 दिन बाद खत्म किया अनशन,महाराष्ट्र सरकार को कितनी मोहलत दी?

    मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने गुरुवार को 20 दिन से जारी अपना अनशन खत्म कर दिया। हालांकि, उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को साफ चेतावनी दी कि अगर तीन…

    महाराष्ट्र: त्योहार से पहले एफडीए की बड़ी कार्रवाई, 4.45 करोड़ रुपये के 95 टन से ज्यादा खाद्य उत्पाद जब्त

    महाराष्ट्र में आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिछले दो दिनों में विभाग ने…