महासंग्राम मणिकर्णिका घाट पर-: एमएलसी को टांगा…कार्यकर्ताओं को घसीटा, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे सपा सांसद

Spread the love

वाराणसी के मणिकर्णिका घाट के विकास और मंदिर के साथ मूर्ति तोड़े जाने के आरोपों के बीच सपा ने रविवार को प्रदर्शन किया। घाट जाने पर अड़े चंदौली से सपा सांसद वीरेंद्र सिंह और बलिया के सांसद सनातन पांडेय को रोक दिया गया। नाराज सनातन पांडेय ने गाजीपुर में चार घंटे तक धरना दिया।

इसी तरह जौनपुर की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज को हाउस अरेस्ट किया गया। एमएलसी आशुतोष सिन्हा को टांगकर जबरन पुलिस वैन में बैठाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। पुलिस ने 18 लोगों को हिरासत में लिया और देर रात जमानत दे दी गई।

 

सपा का 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल रविवार को मणिकर्णिका घाट जाने के लिए निकला लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। इससे नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया।

चंदौली से सपा सांसद वीरेंद्र सिंह को जब रोका गया तो वे अर्दली बाजार में धरने पर बैठ गए। लहुराबीर क्षेत्र में रोक जाने से नाराज सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा धरने पर बैठ गए। इस पर पुलिस उन्हें घसीटते हुए ले गई।

सपा नेताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की
प्रदेश सचिव राजू यादव को भी पुलिस वैन में बैठाया गया। वैन में सवार होने के बाद सपा नेताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पहले से घोषित कार्यक्रम के तहत सर्किट हाउस से प्रतिनिधि मंडल को मणिकर्णिका घाट जाना था लेकिन पुलिस प्रशासन ने घर से घाट तक सपा कार्यकर्ताओं को रोका।

जगह-जगह से पकड़े गए सपा कार्यकर्ता
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लुकाछिपी का खेल चलता रहा। वायरलेस सेट पर गूंजता रहा कि सपा कार्यकर्ताओं पर नजर रखी जाए। जगह-जगह से पकड़े गए सपाइयों को पुलिस वैन में बैठाकर दिनभर घुमाया गया। सात घंटे तक सियासी घमासान चला फिर सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी आलोक वर्मा को सौंपा और प्रदर्शन समाप्त किया।

और पढ़े  गाजियाबाद: ट्रिपल सुसाइड केस- खुले राज,बहनों की डायरी में लिखी हर बात आई सामने,पापा आप भारतीय, हम कोरियाई, फिर किसी भारतीय से शादी कैसे?'

अखिलेश को देनी थी रिपोर्ट
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल को मणिकर्णिका घाट तक जाना था। इन सबको रिपोर्ट बनाकर देनी थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इस प्रतिनिधि मंडल में सपा के महानगर अध्यक्ष दिलीप डे, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, चंदौली से सांसद वीरेंद्र सिंह, बलिया से सांसद सनातन पांडेय, मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, सुल्तानपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, दक्षिणी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी किशन दीक्षित, राज्य कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र पाल उर्फ पिंटू पाल, दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष अजहर अली सिद्दीकी शामिल थे।

महानगर अध्यक्ष समेत कई नेताओं को चोलापुर थाने भेजा
लहुराबीर स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जैसे ही महानगर अध्यक्ष दिलीप डे मणिकर्णिका घाट के लिए आगे बढ़े, वैसे ही पुलिस ने उन्हें वैन में बैठाकर चोलापुर थाने भेज दिया। उनके साथ एमएलसी आशुतोष सिन्हा और राजू यादव भी पुलिस वैन से थाने ले जाए गए।

सपा घोर इस्लामिक पार्टी वाराणसी के विकास का हमेशा विरोध किया : जायसवाल
सपा के प्रदर्शन पर भाजपा नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री रविंद्र जायसवाल ने तीखा हमला बोला है। राज्यमंत्री ने कहा कि सपा ने वाराणसी के विकास का हमेशा विरोध किया है। ऐसा ही विरोध काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के दौरान किया था। सपा घोर इस्लामिक पार्टी है।

18 करोड़ रुपये से मणिकर्णिका घाट का विकास कराया जा रहा है। इसका विरोध उचित नहीं है। अगर सपा को विरोध और प्रदर्शन करना है तो ज्ञानवापी मामले में भाजपा के साथ आएं। मिलकर प्रदर्शन करें और हिंदुओं का हक दिलवाएं। ऐसा ही प्रदर्शन लाटभैरव, बेनीमाधव इलाके में होना चाहिए जहां हिंदुओं का हक मारने का काम किया गया।

सपा सांसद के पैर छूने का नगरा थानाध्यक्ष का वीडियो वायरल
गाजीपुर के बिरनो के क्यामपुर टोल प्लाजा के पास सपा सांसद सनातन पांडेय के धरने पर बैठने के दौरान बलिया के नगरा थानाध्यक्ष संजय मिश्रा पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने सांसद के पैर छुए। यह दृश्य लोगों की निगाह में आ गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें भइया प्रणाम कहते नजर आ रहे हैं। कोई इसे शिष्टाचार बता रहा है तो कोई इसे प्रशासनिक मर्यादा से जोड़कर सवाल खड़े कर रहा है।

Spread the love
  • Related Posts

    हादसा- यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में 6 की मौत,सड़क पर बहता खून, लाशों का ढेर, घटना देख कांप गई रूह

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। सुरीर थाना क्षेत्र…


    Spread the love

    नाबालिग लड़की का अपहरण, फिर फर्जी आधार कार्ड से बालिग और विवाहित बताकर IVF सेंटर में निकलवाया अंडाणु

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज के फाफामऊ थाना इलाके की 15 वर्षीय किशोरी को आईवीएफ सेंटर ले जाकर अंडाणु निकलवाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। किशोरी का फर्जी…


    Spread the love