UP: राजधानी लखनऊ में भव्य परेड का आयोजन, झांकियों में दिखा बदलता UP,देखें अद्भुत छटा..

राजधानी लखनऊ में 77वां गणतंत्र दिवस रंगारंग कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस राष्ट्रीय पर्व पर यूपी विधानभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने तिरंगा फहराया। इसके बाद राज्यपाल ने परेड की सलामी ली। इसके बाद राष्ट्रगान का गायन हुआ। राज्यपाल ने देश व प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

 

स दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
Republic Day grand parade was held in Lucknow tableaux showcased changing face of UP see pictures
परेड के दौरान नए भारत, विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत की झांकी निकाली गई।
Republic Day grand parade was held in Lucknow tableaux showcased changing face of UP see pictures
इस दौरान विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश की झांकी निकाली गई।
Republic Day grand parade was held in Lucknow tableaux showcased changing face of UP see pictures
उत्तर प्रदेश के विकास में अहम रोल निभाने वाले क्षेत्र कृषि की झांकी कृषि विभाग द्वारा निकाली गई। इसमें किसानों की बदलती तस्वीर को दिखाया गया।
Republic Day grand parade was held in Lucknow tableaux showcased changing face of UP see pictures
सेना के शौर्य और पराक्रम को दर्शाती झांकी निकाली गई।
Republic Day grand parade was held in Lucknow tableaux showcased changing face of UP see pictures
लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेजेज द्वारा तीनों सेनाओं यानी थल सेना, वायु सेना और जल सेना पर केंद्रित भव्य झांकी निकाली गई।
और पढ़े  गोरखपुर: CM योगी ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, बोले- सपा के गुंडों ने मासूम को कुचलकर मार डाला
  • Related Posts

    2027 की बिछी बिसात: सरकारी भर्ती के शोर के बीच स्वरोजगार का दांव चल गए मोदी, PM के भाषण के पांच बड़े मायने

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात बिछने लगी है। पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह के लिए शनिवार को लखनऊ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से युवा मतदाताओं को साधने के…

    UP: सालियों के मजाक पर बिगड़ी बात, बरात लेकर लौटा दूल्हा, फिर दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम

    यूपी के फिरोजाबाद स्थित खैरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की रस्मों के दौरान हुए विवाद के बाद दूल्हा बरात लेकर लौट गया। दुल्हन की बहनों के मजाक…