दुल्हन सुहागरात पर बनी मां…अचानक हुआ दर्द, कुछ देर में घर में गूंज उठीं किलकारियां, दूल्हा हुआ सन्न

त्तर प्रदेश के रामपुर जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के महज कुछ घंटों बाद ही दुल्हन ने बच्ची को जन्म दे दिया। सुहागरात से पहले ही घर में नवजात की किलकारियां गूंज उठीं।

इससे न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी युवक का रिश्ता बहादुरगंज गांव की युवती से तय हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध थे और काफी समय से परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत चल रही थी।

 

कुछ दिन पहले युवती अचानक अजीमनगर चौकी पहुंची और युवक से शादी कराने की मांग की थी। इसके बाद ग्राम प्रधान और दोनों परिवारों की मौजूदगी में आपसी सहमति से समझौता हुआ और जल्द ही शादी तय कर दी गई। शनिवार शाम युवक ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ शादी की।

रात करीब 12 बजे दुल्हन के पेट में होने लगा तेज दर्द
देर शाम दुल्हन की विदाई कराकर उसे ससुराल लाया गया। घर में शादी की खुशियां अभी पूरी तरह उतरी भी नहीं थीं कि रात करीब 12 बजे दुल्हन को अचानक तेज पेट दर्द होने लगा। शुरुआत में परिजनों ने इसे थकान या कमजोरी समझा, लेकिन दर्द बढ़ने पर घर में अफरा-तफरी मच गई।

रविवार तड़के अचानक घर में गूंजी किलकारियां
आनन-फानन पास की महिला डॉक्टर को बुलाया गया। रविवार तड़के अचानक घर के एक कमरे से नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। कुछ ही देर में यह साफ हो गया कि दुल्हन ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है।

शादी के महज छह घंटे बाद मां बनने की खबर से गांव सन्न
शादी के महज छह घंटे बाद मां बनने की खबर सुनते ही परिवार के साथ-साथ पूरा गांव सन्न रह गया। सुहागरात से पहले ही किलकारियों की गूंज ने हर किसी को चौंका दिया। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी सतर्क हो गई। अजीमनगर थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष आपसी सहमति से साथ रह रहे थे। किसी भी तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है।
और पढ़े  मायावती- अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए, तभी आकाश की वापसी पर विचार हो सकता है
  • Related Posts

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…

    यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में

    बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने अपने खिलाफ हुई साजिश में कुछ पार्टी पदाधिकारियों की भूमिका का जिक्र किया। सूत्रों…