बिना लोन लिए मिला पांच लाख रिकवरी को नोटिस,रुड़की निवासी युवती के नाम से रामनगर शाखा से लिया गया ऋण

 

 

रुड़की की रहने वाली एक युवती को तब झटका लग गया, जब उसके नाम पर पांच लाख रुपये लोन की रिकवरी का नोटिस पहुंचा। यह नोटिस रामनगर की एक बैंक शाखा से पहुंचा है। मामले में युवती के पिता ने रामनगर कोतवाली में तहरीर दी है।

ग्राम कुरड़ी, थाना मंगलौर रुड़की के सुभाष सैनी ने रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी को तहरीर दी। बताया कि रामनगर की बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा से उसकी पुत्री कविता सैनी के नाम पर पांच लाख रुपये के लोन की रिकवरी को नोटिस पहुंचा है। इसमें लिखा गया है कि सैनी ट्रेडिंग कंपनी प्रोपराइटर कविता सैनी के नाम पर पांच लाख रुपये लोन लिया गया था।

 

उनका कहना है कि पुत्री ने लोन नहीं लिया है। बताया कि उन्होंने 2021 में मकान बनाने के लिए दो लाख रुपये के होम लोन के लिए रुड़की में इस बैंक में आवेदन किया था, लेकिन तब लोन नहीं हुआ था। आरोप लगाया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बीएसएम इंटर कालेज रुड़की शाखा, एक दलाल और बैंक ऑफ महाराष्ट्र रामनगर शाखा ने फर्जीवाड़ा व जालसाजी की है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

 

और पढ़े  ऋषिकेश: उफान पर आई गंगा, चेतावनी रेखा से मात्र सात सेमी नीचे बह रही, प्रशासन ने बस्तियों में किया अलर्ट
  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

    प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट…