लालकुआं: सरकारी आरक्षित वनभूमि की खरीद फरोख्त के मामले में वन विभाग की सख्त कार्रवाई, सत्यापन हुआ शुरू।

Spread the love

लालकुआं: सरकारी आरक्षित वनभूमि की खरीद फरोख्त के मामले में वन विभाग की सख्त कार्रवाई, सत्यापन हुआ शुरू।

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गौलापार स्थित बागजाला में भूमाफियाओं द्वारा तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की गौला रेंज में पट्टों की आड़ में कि गई सरकारी आरक्षित वनभूमि की खरीद फरोख्त के मामले में वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए दस भूमाफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बागवाला क्षेत्र में लोगों का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया जिसमें वन विभाग की एक टीम काम कर रही है इधर वन विभाग द्वारा कि गई कार्रवाई से भूमाफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।


यहां मामले की जानकारी देते हुए गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चन्दन सिंह अधिकारी ने बताया कि सन् 1978 में वन विभाग द्वारा बागजाला क्षेत्र में कुछ परिवारों को 64 पट्टें आवंटित किए थे जिनकी अवधि सन् 2008 समाप्त हो गई थी जिसके बाद वन विभाग द्वारा सभी पट्टों के नवीकरण को लेकर उक्त परिवारों को नोटिस भी दिये थे लेकिन पट्टों के नवीकरण ना करते हुए कुछ भूमाफियाओं ने उक्त वन भूमि पर खरीद फरोख्त कर शुरू दी तथा भूमाफियाओं द्वारा दस रूपये के स्टाप वन भूमि को बेचा गया जिसे भूमाफियाओं को हर माहिने लाखों रूपये की काली कामाई हो रही थी मामले का खुलासा एक व्यक्ति द्वारा दी शिकायत पर हुआ।
उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा वनभूमि पर हुए खरीद फरोख्त की शिकायत वन विभाग से कि गई थी जिसके बाद वन भूमि पर हुए खरीद फरोख्त के मामले की जांच की गई थी वही विभाग द्वारा कि जांच में पता चला कि कुछ लोगों ने पट्टों कि आड़ में वन भूमि पर खरीद फरोख्त की है जिसमें उनके द्वारा दस लोगों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज किया गया साथ ही वन विभाग में भी उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है‌
उन्होंने कहा कि वन भूमि पर हुए खरीद फरोख्त के बाद विभाग द्वारा बागजाला में भौतिक सत्यापन किया जा रहा है जिसमें सभी लोगों के दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं कौन व्यक्ति वैध है कौन व्यक्ति अवैध रूप से रहेरहा है उन्होंने कहा कि जब तक सभी लोगों का सत्यापन नहीं हो जाता कार्रवाई जारी रहेगी उन्होंने कहा कि जांच में कुछ और लोगों के नाम सामने आ रहे हैं जिनके खिलाफ भी ठोस कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वन भूमि पर हुए खरीद फरोख्त के मामले में जो भी शामिल होगा उसपर कार्रवाई की जायेगी तथा वन भूमि की खरीद फरोख्त किसी भी कीमत पर बख्शें नहीं जायेगें।

और पढ़े  चमोली: देवाल के पास कार दुर्घटना में पूर्व सैनिक की मौत, तीन घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला गया शव

बाईट-चन्दन सिंह अधिकारी वन क्षेत्राधिकारी,


Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *