खबर हल्दुचौड़ से- हल्दुचौड़ पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर बैटरी चोरी करने वाले को किया गिरफ्तार

खबर हल्दुचौड़ से- हल्दुचौड़ पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर बैटरी चोरी करने वाले को किया गिरफ्तार

दिनांक 10.07-2023 को वादी श्री भास्कर भट्ट पुत्र घनानंद भट्ट नि० डूंगरपुर हल्दुचौर कोतवाली लाल कुआं जनपद नैनीताल द्वारा थाना हाजा में आकर तहरीर दी गई कि दिनांक 06.07.2023 की रात्रि में किसी अज्ञात चोर ने हल्दुचौर ग्राम सभा में लगी सोलर बैटरी को चोरी कर लिया है जिस आधार पर कोतवाली लाल कुआं में मु0अ0सं0 169/2023, धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

उक्त चोरी की घटना के शीघ्र अनवारण हेतु श्रीमन पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी लाल कुआं के पर्यवेक्षण में उपरोक्त अभियोग पंजीकरण के पश्चात श्रीमान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लाल कुआं श्री डीआर वर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी हल्दुचौड़ उपनिरीक्षक श्री सोमेंद्र सिंह द्वारा मय पुलिस टीम के तत्काल रूप से कार्यवाही करते हुए उक्त चोरी की घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्रित कर, सीसीटीवी कैमरे चेक करते हुए तथा कबाड़ीयों आदि से पूछताछ करते हुए, मुखबिर की सूचना पर तेल डिपो चौराहे के पास से उपरोक्त चोरी की घटना में सम्मिलित अभियुक्त प्रकाश चंद सुयाल पुत्र पूरन चंद सुयाल निवासी संजय नगर नंबर 3 नियर हनुमान मंदिर बिंदुखत्ता, लाल कुआं, जिला नैनीताल उम्र 23 वर्ष को चोरी की गई 01 OKAYA कंपनी की सोलर बैटरी के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोतरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास 1 – मुकदमा FIR नंबर-221/20 अंतर्गत धारा- 04/25 आर्म्स एक्ट
2 – मुकदमा FIRनंबर-15/22 अंतर्गत धारा-379 IPC
3 -मुकदमा FIR नंबर-351/21अंतर्गत धारा- 04/25 आर्म्स एक्ट
4 – मुकदमा FIR नंबर-29/22अंतर्गत धारा-379

और पढ़े  उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पुलिस टीम

1. श्री सोमेंद्र सिंह (चौकी प्रभारी हल्दुचौड़)
2- कानि0 अनिल शर्मा
3- कानि0 मनीष कुमार
4- कानि0 गुरमेज सिंह

  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…