लालकुआ: वन विभाग की कार्यवाही,अब तक 12 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया |।

लालकुआ: वन विभाग की कार्यवाही,अब तक 12 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया |।

लालकुआ तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी गौला रेंज कि वन विभाग टीम ने पिछले 8 महीनों में अवैध खनन व लीसा तस्करी एंव लकड़ी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ दर्जन से अधिक वाहनों को सीज कर उनसे 12 लाख से अधिक का जुर्माना वसूल किया है वही वन विभाग की इस कार्यवाही से उक्त तस्करों में हडकंप मचा हुआ है।
बताते चले कि तराई पूर्वी हल्द्वानी गोला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चन्दन सिंह अधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग कि टीम लगातार अवैध खनन व लीसा तस्कारी एंव लकड़ी तस्करों के खिलाफ कारवाई करती आ रही हैं वन विभाग की टीम ने पिछले 8 महीनों में डेढ़ दर्जन से अधिक वाहनों को सीज कर उनसे 12 लाख का तक जुर्माना वसूल किया। इसके अलावा वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से अभिवहन कर रहे हैं खनन से लदे वाहनों को पकड़कर उनसे 37 करोड़ 78 लाख 64 हजार 6 सौ 79 रूपये का राजस्व वसूल किया है यहां वसूली कुमांऊ की सबसे बड़ी वसूली मानी जा रही है।

वीओ- इधर गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चन्दन सिंह अधिकारी ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में डोली रेज कि वन विभाग टीम द्वारा अवैध खनन व लीसा तस्कारी एंव अवैध लकड़ी तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पिछले 8 महीनों में डेढ़ दर्जन से अधिक वाहनों को सीज किया जिसमें तीन वाहन लीसे के है उन्होने कहा कि पकड़े गये सभी से लाखों रुपये का जुर्माना वसूल किया।उन्होंने कहा कि बाहरी क्षेत्रो को जाने वाले वाहनों की रात्रि में भी जांच की जा रही है तथा जिन वाहनों में अवैध खनन सामग्री पाई जा रही हैं उन वाहनों को सीज कर उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं साथ ही उनसे राजस्व भी वसूल किया जा रहा है उन्होने कहा कि मानसून में वन्य अपराधों में बढ़ोतरी हो जाती है जिसके चलते हमने सभी विभागीय टीमों को चुस्त दुरूस्त कर दिया है और वन में गश्त को बढ़ा दिया है।
उन्होने कहा कि यहा कार्रवाई आगे भी लगातार इसी तरह जारी रहेगी तथा क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन व अवैध लकड़ी तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर इन मामलों में कोई सम्मिलित पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

बाईट,चन्दन सिंह अधिकारी वन क्षेत्राधिकारी।
<strong>लालकुआ: वन विभाग की कार्यवाही,अब तक 12 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया |।</strong>

और पढ़े  उत्तराखंड विधानसभा सत्र: 27 अक्तूबर को सदन में पेश होगा अनुपूरक बजट, एजेंडा तय, नहीं पहुंचे कांग्रेस नेता
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…