लालकुंआ / हल्दुचौड़- पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने गिनाई केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धी।

लालकुंआ / हल्दुचौड़- पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने गिनाई केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धी।

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने केंद्र की भाजपा सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी सरकार का नौ साल बेमिसाल रहा है उनके नेतृत्व में देश तेजी से तरक्की कर रहा है भारत का मान-सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है मोदी सरकार हर मोर्चे पर सफल रही है उन्होने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में फिर से देश में एनडीए की सरकार बनेगी तथा 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है।
यहा अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन 9 वर्षों में जो कर दिखाया है वह कोई अन्य पार्टी नहीं कर पाई है।
उन्होने कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी नया कीर्तिमान स्थापित करेगी तथा भाजपा एक बार फिर से भारी बहुमत से जीत कर सत्ता में आएगी।
उन्होने कहा कि कांग्रेस के लगातार 70 वर्षों के कार्यकाल में जो विकास देश में नहीं हुआ उसे मोदी सरकार ने नौ वर्षों में कर दिखाया है।
उन्होने कहा कि अगर बात करें उज्ज्वला योजना, घर-घर शौचालय की, कोरोना काल में लोगों को मुफ्त वैक्सीन वितरण की या फिर 80 करोड़ देशवासियों के बीच मुफ्त अनाज वितरण की ऐसी कई योजनाएं मोदी सरकार ने लोगों को दी है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार ने देश में समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है।
उन्होने प्रदेश कि धामी सरकार की तरीफ करते हुए कहा कि धामी सरकार द्वारा लगातार प्रदेश में विकास कार्यो को काराया जा रहा है उन्होने कहा कि पूरे प्रदेश में सड़को का जाल बिछाया जा रहा है उन्होने कहा कि आज लोग धामी सरकार ने फैसले से खुश है।उन्होने धामी सरकार को अब तक कि सबसे मजबूत सरकार बताया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ विधानसभा में कहां दिखे विकास कार्य? दो विधायकों ने जमकर खर्ची निधि, काम अभी भी अधूरे

बाईट- नवीन चन्द्र दुम्का पूर्व विधायक ।

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…