पौडी:- जिलाधिकारी की अभिनव पहल के तहत पहाड़ी अंजीर बेडू से बने उत्पाद की हुई लॉन्चिग

पौडी:- जिलाधिकारी की अभिनव पहल के तहत पहाड़ी अंजीर बेडू से बने उत्पाद की हुई लॉन्चिग

पहाड़ी अंजीर (बेडू) द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजर में उतारने के लिए जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 आशीष चौहान की अगुवाई में जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 1 लाख 5 हजार रुपये के पहले कन्सायनमेन्ट/प्रेषण के तहत देहरादून के होटल ह्यात् व कौडियाला के होटल ताज, देहरादून के हिलांश स्टोर सहित चारधाम यात्रा मार्गाे पर बने अन्य स्टोरों के लिए जेम व चटनी के कुल 1000 प्रोडक्ट भेजे गये।
सोमवार को आयोजित पहाड़ी अंजीर (बेडू) द्वारा निर्मित उत्पादों के लॉन्चिग कार्यक्रकम में पहले ऑर्डर के तहत जिलाधिकारी गढ़वाल द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठित होटलों व स्टोरों के लिए बेडू से बने उत्पादों चटनीं व जैम के एक हजार उत्पाद का प्रेषण किया गया। गौरतलब पहाड़ के जंगली फल बेडू को पहचान दिलाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा किये गये प्रयासों को देश के प्रधानमंत्री जी द्वारा मन की बता में भी जिक्र करते हुए सराहा जा चुका है।<strong>पौडी:- जिलाधिकारी की अभिनव पहल के तहत पहाड़ी अंजीर बेडू से बने उत्पाद की हुई लॉन्चिग</strong> जनपद में ग्रामीण उद्यम वेग वृद्वि परियोजना (रीप) के सहयोग से उमंग स्वायत्त सहकारिता समूह पौड़ी द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों की मांग के अनुरुप एक सप्ताह में जैम व चटनी के एक हजार प्रोडक्ट तैयार किये गये। रीप परियोजना के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से 25-30 रु0 प्रति किलों की दर से बेडू खरीदकर उमंग स्वायत्त सहकारिता समूह को प्रोसेसिंग हेतु भेजा जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि बेडू से उत्पादों बनाने का कार्य जनपद मुख्यालय पौड़ी से प्रायोगिक तौर पर शुरु किया गया है। कहा कि शीघ्र ही जनपद के अन्य स्थानों में भी बेडू से उत्पाद बनाने का कार्य शुरु किया जायेगा।<strong>पौडी:- जिलाधिकारी की अभिनव पहल के तहत पहाड़ी अंजीर बेडू से बने उत्पाद की हुई लॉन्चिग</strong> उन्होने कहा कि जनपद में प्रतिवर्ष 600 कुन्तल बेडू के उत्पादन की क्षमता को अवसर में बदलकर 25-30 लाख रु0 का मुनाफा कमाया जा सकेगा। कहा कि वर्तमान में रीप परियोजना के तहत 36 गांवों की 550 महिलाओं के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से बेडू का संकलन किया जा रहा है। हाल के एक सप्ताह में विकासखण्ड पौड़ी, कोट, कल्जीखाल, पाबौ, खिर्सू व एकेश्वर से 3 कुन्तल बेडू संकलित किया गया जिससे 1 लाख 5 हजार रु0 के एक हजार से अधिक प्रोडक्ट तैयार किये गये हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या प्रकरण, गिरधारी के करीबियों से एसआईटी ने की पूछताछ, दबिश के दौरान रडार पर आए
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…