हल्द्वानी: ‘शातिर’ बदमाश को पुलिस ने चाकू समेत किया गिरफ्तार, 5 बार पहले भी जा चुका है जेल

नभूलपुरा के गौलापार पार्किंग के पास से पुलिस ने मुखानी के शातिर बदमाश धर्मेंद्र कश्यप को शनिवार को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी इससे पहले नशा तस्करी और चोरी में पांच बार जेल जा चुका है।

बनभूलपुरा एसओ दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गौलापार पार्किंग के पास पहुंचे तो वहां सज्जाद की झोपड़ी में एक युवक लेटा मिला। तलाशी लेने पर उससे चाकू बरामद किया गया। आरोपी धर्मेंद्र कश्यप निवासी पंचशील कॉलोनी पीलीकोठी मुखानी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश के GST संग्रहण में लगातार सुधार, पिछले वर्ष की तुलना में इस साल अगस्त में 16 % की बढ़ोतरी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…