कोटद्वार- श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जनपद पौड़ी की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन,अध्यक्ष पद पर जनक भाटिया, महामंत्री गौरव ठाकुर हुए मनोनीत

Spread the love

कोटद्वार- श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जनपद पौड़ी की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन,अध्यक्ष पद पर जनक भाटिया, महामंत्री गौरव ठाकुर हुए मनोनीत

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्व जीत सिंह नेगी के निर्देशानुसार एवं चुनाव अधिकारी उम्मेद सिंह रावत की देख रेख में गुरुवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की पौड़ी इकाई का गठन कर लिया गया है। गुरुवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से जनक भाटिया को अध्यक्ष चुना गया, जबकि जगमोहन सेमवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
गुरुवार को आयोजित बैठक में सभी पदों पर सर्वसम्मति से निवार्चन हुआ। कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकार उम्मेद सिंह रावत व अजय सरल को संरक्षक बनाया गया है । वहीं जनक भाटिया को अध्यक्ष, जगमोहन सेमवाल को उपाध्यक्ष, गौरव ठाकुर को महामंत्री, अजय वर्मा को कोषाध्यक्ष व अंजना गोयल को संयुक्त सचिव बनाया गया है । कार्यकारिणी सदस्यों में विकास वर्मा, रवि डुकलान, देवेन्द्र चौहान, दीपक जखमोला, विनय कैंथोला, अनन्त पोखरियाल को शामिल किया गया है। तय किया गया कि संगठन पत्रकारों के हितों की लड़ाई में अग्रणी रहेगा। इस अवसर पर पुष्कर सिंह पंवार, विकास गौड़, सुदेश कोटनाला, कुंवर चौधरी, गौरव गोदियाल सहित कई अन्य पत्रकार मौजूद रहे ।


Spread the love
और पढ़े  राम सिंह कैड़ा ने संभाली शहरी व पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *