राम सिंह कैड़ा ने संभाली शहरी व पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा को सरकार ने शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, जलागम विभाग सौंपा है। विभाग सौंपे जाने के बाद रविवार को मोबाइल पर बातचीत में कैड़ा ने कहा कि नगर निकायों में शामिल नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों को सशक्त बनाना उनका प्रयास रहेगा।

नगर निकायों में जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए विशेष नीति बनाकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निकायों की आय बढ़ाने के लिए प्रयास, कर्मचारियों की तैनाती के साथ बेहतर काम करेंगे ताकि नगर निकायों को स्वच्छ रखा जा सके। मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। वनों का कटान रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के लिए धरातल पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या को दूर करने के लिए जलस्रोतों को पुनर्जीवित करने का विस्तृत प्लान तैयार किया जाएगा। पर्यावरणप्रेमियों की मदद से जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा।

 

 

और पढ़े  उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…