राजस्थान बोर्ड 10th Result 2026- 10वीं कक्षा के नतीजे जारी, 94.23 % रहा परिणाम,10वीं का रिजल्ट 94.23 प्रतिशत,यहां करें चेक

राजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी की लहर छा गई है। टॉपर्स के चेहरे खिल उठे हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।

 

 

राजस्थान दसवीं बोर्ड में इस वर्ष 94.23 प्रतिशत स्टूडेंट हुए पास

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 94.23 प्रतिशत छात्र पास हुए, जो पिछले साल के 93.06 प्रतिशत से 1.17 प्रतिशत अधिक है।

 

 

छात्राओं ने फिर मारी बाजी
परिणामों में इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा। छात्राओं का पास प्रतिशत 94.90 दर्ज किया गया, जबकि छात्रों का परिणाम 93.63 प्रतिशत रहा। इससे स्पष्ट है कि छात्राएं लगातार शैक्षणिक उपलब्धियों में आगे बनी हुई हैं।

ऐतिहासिक रहा इस बार का रिजल्ट
इस वर्ष का परिणाम कई मायनों में खास रहा है। पहली बार 10वीं का परिणाम 12वीं से पहले जारी किया गया है। साथ ही बोर्ड के इतिहास में यह पहला अवसर है जब मार्च महीने में ही परिणाम घोषित किया गया, जिससे छात्रों को आगे की पढ़ाई की योजना बनाने के लिए अधिक समय मिलेगा।

और पढ़े  राजस्थान: पाकिस्तान से आया इशारा, 30 हजार में रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, पंजाब से महिला समेत 2 गिरफ्तार
  • Related Posts

    आईआईटी खड़गपुर के दीक्षांत समारोह में PM मोदी, बोले- देश की उपलब्धियों में संस्थान की बहुत बड़ी भूमिका

    नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में पहुंच गए हैं। इसके बाद वे बिहार के वैशाली…

    राजस्थान पंचायत चुनाव: परिणाम में कांग्रेस ने पलटा पासा, जिला परिषदों में 23 जगह बहुमत, BJP पांच पर सिमटी

    राजस्थान के पंचायत चुनावों में कांग्रेस ने जिला परिषद और पंचायत समिति दोनों स्तरों पर भाजपा को पीछे छोड़ दिया है। जिला परिषद सदस्य चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से…