कोटद्वार: गुलदार की ऐसी दहशत की डंडा लेकर स्कूल जा रहे हैं छात्र, सुरक्षा को लेकर अभिभावक और शिक्षक चिंतित

Spread the love

 

केश्वर और पोखड़ा ब्लॉक की सीमा पर स्थित इंटर कॉलेज संगलाकोटी के छात्र-छात्राएं इन दिनों गुलदार (तेंदुआ) की दहशत के कारण डंडे लेकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। दोनों ब्लॉकों से पढ़ने आने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक और शिक्षक चिंतित हैं।

पोखड़ा ब्लॉक के मयलगांव निवासी छात्रों आभा, इशिता, राधिका, आदर्श और प्रिंस ने बताया कि 29 सितंबर को स्कूल आते वक्त उन्हें जूनिसेरा के पास तीन गुलदार दिखाई दिए थे। छात्रों ने बताया कि इससे पहले कि गुलदार उन पर हमला करता उन्होंने शोर मचा दिया और गांव की ओर भागकर अपनी जान बचाई।
इस घटना के बाद से ही छात्र-छात्राएं रोज हाथों में डंडा लेकर स्कूल आ-जा रहे हैं। अभिभावक भी उन्हें आधे रास्ते तक छोड़ने आते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय रावत ने बताया कि गुलदार दिखने के बाद बच्चे सहमे हुए हैं और स्कूल आने से कतरा रहे हैं जिसका सीधा असर उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा है। विद्यालय में एकेश्वर ब्लॉक केहलूणी, कांडई, भैड़गांव, रिटेल, संगलाकोटी, सीमी, सिरसोड़ा, नरस्या, हरकोट, कोयलगांव, मंजी तथा पोखड़ा ब्लॉक के मयल गांव, बांसई, बोरगांव, कुण्जखाल, मालकोट, कनोठाखाल, गवाणा, गुरिंड के छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं।

प्रधानाचार्य ने बताया कि इसकी सूचना वन विभाग के पोखड़ा और दमदेवल रेंज कार्यालयों को दे दी गई है। शिक्षकों और अभिभावकों ने शासन-प्रशासन व वन विभाग से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ाने की तत्काल मांग की है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- सहस्त्रधारा क्षेत्र में हादसा, गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, एसडीआरएफ ने शव किया बरामद
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love